हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से विधायक कर्नल धनीराम शांडिल को एक बार फिर AICC (ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी) में अहम जिम्मेदारी मिली है। शांडिल को AICC में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता कमेटी में शामिल किया गया है। यह नियुक्ति राजस्थान के उदयपुर में चल रहे नव संकल्प शिविर में की गई है। इस नियुक्ति से पार्टी में उनके विरोधी धड़े के साथ BJP काे भी एक झटके के तौर पर देखा जा रहा है।
AICC की सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता कमेटी में देशभर से 67 नेताओं को लिया गया है। इसमें हिमाचल प्रदेश से एक ही नाम कर्नल धनीराम शांडिल का शामिल है। शांडिल इससे पहले AICC के सदस्य के साथ पूर्व में कांग्रेस सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री भी रहे हैं। हाल ही में शांडिल को हिमाचल कांग्रेस में विधानसभा चुनाव में स्क्रीनिंग कमेटी का सदस्य और मेनिफेस्टो कमेटी का चेयरमैन भी बनाया गया था।
प्रदेश की 17 रिजर्व सीटों पर फोकस
मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस की इस सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता कमेटी का काम दलित, अल्पसंख्यक व समाज के पिछड़े वर्ग को आगे लाने का है। हिमाचल में इस साल होने वाले चुनाव को देखते हुए 17 रिजर्व सीटों पर यह कमेटी फोकस करेगी। इस समय इन 17 में से सिर्फ 3 सीटों पर ही कांग्रेस के विधायक हैं। आने वाले दिनों में कांग्रेस इन सभी 17 सीटों पर गतिविधियां तेज करेगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.