हिमाचल में चुनावी समर का काउंटडाउन तेजी से चल रहा है। इसी बीच राजनीतिक दलों में अदला बदली भी लगातार जारी है। बीते 18 अक्टूबर को कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए पलक राम कश्यप ने फिर पाला बदल लिया है। वे 1 हफ्ते के अंदर ही फिर से कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। मंगलवार को देर शाम सोलन में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान वे सोलन के निवर्तमान विधायक व कांग्रेस के उम्मीदवार कर्नल धनीराम शांडिल के साथ मंच पर आए।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि वे टिकट के आश्वासन पर ही आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे, लेकिन वहां टिकट नहीं मिला। फिर कांग्रेस में उनके पुराने साथियों ने उन्हें वापस लाने पर जोर दिया इस पर भी अपने पुराने घर में वापस लौट आए हैं। कश्यप ने कहा कि वे समाज के लिए कुछ करना चाहते हैं इसके लिए चुनाव लड़ना चाहते हैं। अभी फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं और एकजुट होकर कर्नल धनीराम शांडिल को जिताने का काम करेंगे।
टिकट की चाह में हुए थे AAP में शामिल
पलक राम कश्यप पहले कांग्रेस से टिकट मांग रहे थे। उन्होंने टिकट की मांग सार्वजनिक तौर पर भी की थी, लेकिन कांग्रेस की टिकट मिलने पर वे बीते 18 अक्टूबर को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। आम आदमी पार्टी ने जब सोलन सीट से अंजू राठौर का नाम उम्मीदवार के तौर पर घोषित किया तो यह फिर नाराज हो गए।
उन्होंने उसी समय आम आदमी पार्टी पर वादाखिलाफी का आरोप जड़ दिया था। आखिर मंगलवार को 1 हफ्ते के अंदर ही वे फिर से कांग्रेस में लौट आए। पलक राम कश्यप के आम आदमी पार्टी में जाने से कांग्रेस को झटका माना जा रहा था। अबे यह झटका आम आदमी पार्टी को लगा है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.