• Hindi News
  • Local
  • Himachal
  • Solan
  • Himachal Assembly Elections 2022: In Solan, 4.12 Lakh Voters Will Decide The Fate Of The 32 Candidates Of 5 Assembly Seats

सोलन में 4.12 लाख वोटर्स भाग्यविधाता:5 विधानसभा सीटें और 32 कैंडिडेट; अर्की में सबसे ज्यादा, कसौली में सबसे कम मतदाता

सोलन7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में सोलन जिले के 5 विधानसभा क्षेत्रों के 4.12 लाख लोग मतदान करेंगे। 4 लाख 12 हजार 30 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करके चुनावी समर में उतरे 32 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

जिले में अर्की विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा और कसौली सीट पर सबसे कम मतदाता हैं। अर्की सीट से 7, नालागढ़ में 8, दून में 6, सोलन में 4 और कसौली सीट से 7 उम्मीदवार विधानसभा के अंदर सीट तक पहुंचने के लिए भाग्य आजमा रहे हैं।

569 पोलिंग बूथ बनाए गए
पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के लिए कुल 569 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। चुनाव टीमें पहुंच गईं हैं। महिलाओं की सुविधा के लिए हर निर्वाचन क्षेत्र में 2-2 महिला बूथ भी बनाए गए हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

12 नवंबर को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी व DC सोलन कृतिका कुलहरी के मुताबिक, अतिरिक्त मतदान दल भी तैयार रखा गया है, जिसे जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल किया जा सकेगा।

अर्की में सबसे ज्यादा वोटर

  • अर्की विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा 95,066 वोटर हैं। इनमें 48,037 पुरुष 47,028 महिलाएं हैं। एक थर्ड जेंडर मतदाता भी है।
  • नालागढ़ सीट पर 90,088 कुल मतदाता हैं। इनमें 46,655 पुरुष और 44,329 महिला व 4 थर्ड जेंडर वोटर हैं।
  • सोलन सदर विधानसभा क्षेत्र में 85,950 वोटर हैं। इनमें 44,027 पुरुष, 41,920 महिला और 3 थर्ड जेंडर हैं।
  • दून विधानसभा क्षेत्र में 71,563 कुल मतदाता हैं। यहां पर 37,331 पुरुष, 34,230 महिला व 2 थर्ड जेंडर वोटर हैं।
  • कसौली विधानसभा क्षेत्र में 68,463 कुल मतदाता हैं। इनमें 35,278 पुरुष व 33,185 महिलाएं शामिल हैं।
खबरें और भी हैं...