सोलन में 68.48% वोटिंग:प्रदेश में दूसरे स्थान पर, दून में सबसे ज्यादा मतदान, मतगणना 8 दिसंबर को

सोलन4 महीने पहले

हिमाचल प्रदेश में सोलन विधानसभा क्षेत्र की 5 सीटों पर 68.48% मतदान हुआ। सोलन प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा। जिले की बात करें तो यहां दून विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा 75.28 प्रतिशत वोटिंग हुई। वहीं, सोलन सीट पर सबसे कम 61.20 प्रतिशत मतदान हुआ। वोटिंग के बाद पोलिंग पार्टियों ने EVM स्ट्रॉन्ग रूम में जमा करवा दीं। अब वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी।

जिले में विधानसभा सीटें और वोटर

विधानसभा सीटवोटरमतदान प्रतिशत
सोलन85,95061.20%
नालागढ़90,08869.56%
अर्की95,06666%
दून71,56375.28%
कसौली68, 46372.51

दून में बूथ के बाहर हंगामा
दून विधानसभा क्षेत्र के बिल्लांवाली पोलिंग बूथ पर लाइनों में खड़े लोगों ने हंगामा करना शुरू का दिया। लोगों का आरोप है कि वे सुबह 9 बजे से वोट डालने के लिए खड़े हुए हैं, लेकिन उनका नंबर नहीं आ रहा। जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत किया।

धनीराम शांडिल ने डाला वोट
सोलन सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कर्नल डॉ धनीराम शांडिल ने अपने पैतृक गांव बशील में वोट डाला। विभिन्न पार्टी के प्रत्याशी मुहूर्त निकलवाकर वोट डालने पहुंच रहे हैं। केंद्रों के बाहर लोगों की लाइनें लगी हैं। दून से कांग्रेस प्रत्याशी राम कुमार चौधरी ने अपने परिवार के साथ मतदान किया।

महिलाओं में वोटिंग को लेकर जोश
सोलन में वोटिंग को लेकर मतदान बूथों पर महिलाओं में अच्छा जोश नजर आ रहा है। वोट देने के लिए महिलाएं टोली बनाकर पहुंच रही हैं। वहीं, बॉलीवुड गायिका शिल्पा जोशी ने किया हाटकोट में वोट डाला।

बॉलीवुड गायिका शिल्पा जोशी ने किया हाटकोट में किया मतदान।
बॉलीवुड गायिका शिल्पा जोशी ने किया हाटकोट में किया मतदान।

पार्टी प्रत्याशियों ने डाले वोट
नालागढ़ से भाजपा से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे केएल ठाकुर ने परिवार के साथ वोट डाला। दून विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी परमजीत सिंह अपनी पत्नी के साथ डाला वोट। सोलन सदर सीट से भाजपा उम्मीदवार डॉ राजेश कश्यप वोट डालने पहुंचे। अर्की से निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र ठाकुर ने कुनिहार पंचायत के खनोल बूथ 114 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, नालागढ़ से भाजपा प्रत्याशी लखविंदर राणा ने भी वोट डाला।

कसौली सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी वोट डालने के बाद।
कसौली सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी वोट डालने के बाद।
दून भाजपा प्रत्याशी परमजीत पम्मी ने अपनी पत्नी के साथ डाला वोट।
दून भाजपा प्रत्याशी परमजीत पम्मी ने अपनी पत्नी के साथ डाला वोट।
दून से कांग्रेस प्रत्याशी राम कुमार चौधरी ने परिवार के साथ किया मतदान।
दून से कांग्रेस प्रत्याशी राम कुमार चौधरी ने परिवार के साथ किया मतदान।
नालागढ़ में निर्दलीय प्रत्याशी केएल ठाकुर के परिवार ने डाला वोट।
नालागढ़ में निर्दलीय प्रत्याशी केएल ठाकुर के परिवार ने डाला वोट।
अर्की से निर्दलीय उम्मीदवार राजेंद्र ठाकुर वोट डालने के बाद।
अर्की से निर्दलीय उम्मीदवार राजेंद्र ठाकुर वोट डालने के बाद।
नालागढ़ से भाजपा प्रत्याशी लखविंदर राणा ने डाला वोट।
नालागढ़ से भाजपा प्रत्याशी लखविंदर राणा ने डाला वोट।

पांचों सीटों पर 32 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 4,12,030 मतदाता इनकी किस्मत का फैसला करेंगे, जिनमें पुरुष 2,11,328 महिलाएं 2,00,692 और 10 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। वोटिंग के बाद EVM को स्ट्रॉन्ग​ रूम में रखा जाएगा, जिसके बाहर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रहेगी। मतगणना 8 दिसंबर को होगी।

2017 विधानसभा चुनावों में कौन जीता और कौन हारा

विधानसभा सीटजीताहारा
सोलनकर्नल धनीराम शांडिल (कांग्रेस)डॉ राजेश कश्यप (भाजपा)
नालागढ़लखविंदर राणा (कांग्रेस)केएल ठाकुर (भाजपा)
अर्कीवीरभद्र सिंह (कांग्रेस)रतन पाल (भाजपा)
दूनपरमजीत सिंह पम्मी (भाजपा)राम कुमार चौधरी (कांग्रेस)
कसौलीडॉ. राजीव सैजल (भाजपा)विनोद सुल्तानपुरी (कांग्रेस)