हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय सोलन में ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) की मांग को लेकर रविवार को न्यू पेंशन स्कीम (NPS) कर्मचारी संघ ने पेंशन संकल्प रैली निकली। रैली में विभिन्न विभागों के सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली के लिए पूरे देश में संघर्ष जारी है। प्रदेश में भी संघर्ष जोर पकड़ चुका है। पूरा विश्वास है कि OPS बहाल होगी।
NPS कर्मचारी संघ सोलन अध्यक्ष अशोक ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का कर्मचारी लगातार OPS की मांग कर रहा है। लेकिन, सरकार नहीं सुन रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा के मानसून सत्र से पहले सरकार इस मांग को माने, इसलिए आज पेंशन संकल्प रैली निकाली गई है। उन्होंने कहा कि हमारी सिर्फ एक ही मांग है, OPS लागू कराना और सरकार को ये लागू करना चाहिए।
कहा कि प्रदेश सरकार ने एक कमेटी का गठन भी किया है। लेकिन, खेद का विषय है कि एक भी बैठक नहीं हो पाई। सरकार से मांग की गई कि कमेटी में NPS के एक सदस्य को रखा जाए। सरकार ने संघ की बात को दरकिनार किया। इस कारण एक बार फिर कर्मचारियों को सड़कों पर उतरने को विवश होना पड़ा है। चुनाव नजदीक है यदि सरकार अब भी नहीं जागी तो इसके विपरीत परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.