हिमाचल प्रदेश के सोलन में BL सेंट्रल स्कूल कुनिहार की शगुन सिंह ने बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में कॉमर्स स्ट्रीम में 484 अंक लेकर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। शनिवार को स्कूल में शगुन का भव्य स्वागत किया गया। शगुन भविष्य में IAS अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। शगुन के पिता जितेंद्र सिंह व्यापारी हैं और माता मीना सिंह गृहिणी है।
शगुन ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल प्रबंधन और अपने माता-पिता को दिया है। उन्होंने कहा कि स्कूल में बताई गई चीजों को अच्छी तरह से सीखना चाहिए। स्कूल के टीचर और स्टाफ ने उन्हें अपना मुकाम हासिल करने में बड़ी मदद की है। अध्यापकों द्वारा बताई गए चीजों को गंभीरता से लें। शगुन की सफलता से स्कूल व उसके परिजनों में खुशी की लहर है। स्कूल प्रिंसिपल पुरुषोत्तम गुलेरिया ने कहा कि शगुन एक बहुत ही मेहनती छात्रा है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.