नानक चंद शांडिल बने चेयरमैन:हिमाचल परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन परवाणू यूनिट की कार्यकारिणी गठित

परवाणू6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
हिमाचल परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन परवाणू यूनिट के नवनियुक्त पदाधिकारी। - Dainik Bhaskar
हिमाचल परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन परवाणू यूनिट के नवनियुक्त पदाधिकारी।

हिमाचल परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन परवाणू यूनिट की बैठक रविवार को होटल विंडसमूर में संपन्न हुई। जिसमें परवाणू यूनिट की आगामी दो वर्षों के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन की ओर से चुनाव प्रभारी सत्यप्रकाश शर्मा बतौर मुख्यअतिथि उपस्थित रहे व पूरी चुनावी प्रक्रिया की अध्यक्षता की। मंच का संचालन नानक चंद शांडिल द्वारा किया गया।

इस अवसर पर हिमाचल परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन परवाणू यूनिट की चुनावी प्रक्रिया में परिवहन निगम के लगभग 50 के करीब सेवानिवृत्त कर्मचारी मौजूद रहे। नानक चंद शांडिल को सर्वसम्मति से चेयरमैन की जिम्मेदारी मिली। साथ ही प्रेस सचिव का भी अतिरिक्त पदभार मिला। देवराज ठाकुर को प्रधान पद की कमान सौंपी गईं।

इनको मिली कार्यकारिणी में जगह
जबकि रामसरन ठाकुर उप प्रधान, सचिव हरदेव ठाकुर, संगठन सचिव योगराज ठाकुर, कोषाध्यक्ष बलदेव राज मेहता, सह कोषाध्यक्ष परस राम एवं ऑडिटर हरपाल सिंह व गोपाल दास को चुना गया। इस दौरान कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विजय कुमार गांधी, रामेश्वर दास, जीत राम, हरमिन्दर सिंह, राजिंदर सिंह, विनोद कुमार, तुला राम, नारायण दास, थुनियां राम व तरलोचन कुमार को कार्यकारिणी में स्थान दिया दिया गया।

कर्मचारियों की स्थिति दयनीय
कार्यक्रम में बतौर मुख्य चुनाव प्रभारी आए सत्यप्रकाश शर्मा ने कहा कि इस समय परिवहन निगम के कर्मचारियों की स्थिति बहुत ही दयनीय है। न तो लंबे समय से एरियर मिला है और न ही मासिक पेंशन का कुछ बन पाया है। सत्यप्रकाश शर्मा ने कहा कि हम सरकार से कोई मांग नहीं कर रहे, अपितु अपने अधिकार की बात कर रहे हैं। सत्यप्रकाश शर्मा ने कहा कि मांग वह होती है, जिसे अलग से मांगा जाए।

पेंशन तो हमारा अधिकार हैं और इसे हम हर हाल में लेकर रहेंगे। चाहे इसके लिए कुछ भी करना पड़े। इस अवसर पर चुनाव प्रभारी आये सत्यप्रकाश शर्मा ने चुने हुए सभी पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई दी। नवनियुक्त कार्यकारिणी को अपने अधिकारों के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आग्रह किया।

खबरें और भी हैं...