अंब में ट्रॉला ने मारी बाइक को टक्कर:दो लोगों को आई गंभीर चोटें; पुलिस ने दर्ज की FIR

अंब3 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो। - Dainik Bhaskar
प्रतीकात्मक फोटो।

हिमाचल के ऊना स्थित उपमंडल अंब के लोहारा रोड पर एक ट्रॉला ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने प्रम्ब पंचायत प्रधान की शिकायत के आधार पर दोनों वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार प्रम्ब पंचायत की प्रधान आरती ने मामला दर्ज करवाया है कि वह रविवार को वह अपनी स्कूटी पर जा रही थी। इसी दौरान उसके घर से करीब 300-400 मीटर दूर मोड़ पर एक टाले ने टक्कर मार दी।

तेज रफ्तार के चलते हुआ हादसा
इस दुर्घटना में राजेश कुमार व सुरेश कुमार घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस में दर्ज FIR के मुताबिक ये हादसा तेज रफ्तार के चलते हुआ। SHO अंब आशीष पठानिया का कहना है कि पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...