हिमाचल प्रदेश के अंब के मैड़ी में 2 पक्षों के बीच हुए झगड़े में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस मामले दर्ज किए हैं। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, मैड़ी निवासी अश्वनी चाय की दुकान चलाता है। शुक्रवार रात को वह दुकान पर अपने पिता के साथ मौजूद था। उसी दौरान गांव का बलविंदर सिंह वहां पर आया और दोनों के साथ गाली गलौज शुरू कर दी और अपने पालतू कुत्ते को उसके पीछे लगा दिया। उसने बचाव करने के लिए उस पर ईंट से वार किया, लेकिन वह ईंट उसके पिता के सिर पर जा लगी।
वहीं, बलविंदर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अश्वनी व उसके पिता ने रात को उसका रास्ता रोक कर मारपीट की। अपने आप को बचाने के लिए वह भागने लगा। उसी दौरान अश्वनी ने उस पर ईंट से वार कर दिया जो उसके पिता के सिर पर जा लगी। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर क्रॉस मामले दर्ज किए हैं। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.