हिमाचल के ऊना स्थित उपमंडल गगरेट के कुठेढ़ा जसवालां में एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत खराब होने पर परिजन उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया। महिला ने जहर क्यों निगला, इसका खुलासा नहीं हो पाया है।
जानकारी अनुसार सुधा (30) पत्नी अश्वनी निवासी गांव कुठेढ़ा जसवालां ने शनिवार रात करीब 11 बजे घर में कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत खराब होने पर उसके परिजन उसे क्षेत्रीय अस्पताल लेकर आए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी स्थिति में कोई सुधार होते न देख PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया। DSP वसूधा सूध ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.