तुषार हत्याकांड का एक और आरोपी पकड़ा:देहरा पुलिस ने लुधियाना से किया गिरफ्तार, 9 में से 7 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

चिंतपूर्णी5 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
देहरा DSP विशाल शर्मा। - Dainik Bhaskar
देहरा DSP विशाल शर्मा।

हिमाचल के ऊना स्थित चिंतपूर्णी के साथ लगती गंगोट पंचायत के तुषार गर्ग हत्याकांड में देहरा पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने एक और आरोपी को लुधियाना के पास से पकड़ा है। वारदात में शामिल 9 में से अब तक 7 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। DSP देहरा विशाल वर्मा ने बताया कि बाकी दो आरोपियों को भी जल्द ही पकड़ा जाएगा।

बताते चलें कि देहरा पुलिस ने इससे पहले वारदात वाले दिन 3 आरोपियों को पकड़ा था। एक आरोपी को पंजाब के खन्ना से गिरफ्तार किया था। दो आरोपियों को देहरा पुलिस ने तरनतारन से पकड़ा था। इसके अलावा पुलिस ने वारदात करने के बाद आरोपी जिस गाड़ी में फरार हुए थे, उसे भी मोगा से पकड़कर अपने कब्जे में लिया था।

इसके अलावा पुलिस ने वारदात करने से पहले आरोपी जिस होटल में ठहरे थे। वहां की CCTV फुटेज भी कब्जे में ले ली है। DIG सुमेधा द्विवेदी और SP कांगड़ा खुशहाल सिंह ने गुरुवार को घटनास्थल का दौरा भी किया।