हंसराज धीमान की BJP में वापसी:जसवां-परागपुर से AAP को लगा झटका, भाजपा प्रदेश सचिव विनोद ठाकुर ने दिलाई सदस्यता

चिंतपूर्णी7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा की सदस्यता लेते हंसराज धीमान। - Dainik Bhaskar
भाजपा की सदस्यता लेते हंसराज धीमान।

हिमाचल के ऊना स्थित चिंतपूर्णी से कुछ दूर स्थित वगली के एक निजी होटल में दिवाली के दिन AAP के जसवां-परागपुर ब्लॉक प्रधान हंसराज धीमान ने भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा प्रदेश सचिव विनोद ठाकुर ने उन्हें BJP की सदस्यता दिलाई।

इस मौके पर हंसराज धीमान ने आम आदमी पार्टी को घेरते हुए कहा AAP का हिमाचल में कोई जनाधार नहीं है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मंत्री विक्रम ठाकुर से नाराजगी थी जो कि अब दूर हो गई है। वह भाजपा के ही सिपाही थे। अब आने वाले विधानसभा चुनावों में फिर से मंत्री विक्रम ठाकुर के लिए काम करेंगे और भाजपा को जसवां-परागपुर में जीत दिलाएंगे।

बताते चलें कि हंसराज धीमान भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रहे हैं। 2012 के विधानसभा चुनावों में इन्होंने विक्रम ठाकुर को जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। उस समय डिलिमिटेशन के बाद नया विधानसभा क्षेत्र जसवां-परागपुर पबना था और मंत्री पहले जसवां से इलेक्शन लड़ते थे। फिर 2017 के विधानसभा चुनावों में विक्रम ठाकुर से इनकी अनबन हो गई थी।

जिसके चलते उन्होंने आजाद प्रत्याशी के रूप में जसवां-परागपुर से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। विक्रम ठाकुर से हार गए थे। वहीं, विक्रम ठाकुर ने कहा कि भाजपा का कुनबा बढ़ता जा रहा है। भाजपा इस विधानसभा क्षेत्र से फिर से भारी मतों से जीत हासिल करेगी। वहीं, आजाद प्रत्याशियों की के बारे में पूछे गए सवाल पर विक्रम ठाकुर ने कहा कि जसवां-परागपुर में आजाद प्रत्याशियों का कोई भविष्य नहीं है।