हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के एक गांव की लड़की को बहला-फुसला कर अगवा करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक महिला ने अंब थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। इसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
शिकायकर्ता के अनुसार, वह 12 मई की सुबह बाजार में किसी काम से गई थी। जब वह बाजार से वापस लौटी तो बेटी घर पर नहीं थी। महिला ने आसपास के एरिया में पता किया। रिश्तेदारों में भी बेटी की तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा।
अब महिला ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.