हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना की एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना के साथ जान से मारने की धमकी के आरोप लगाए हैं। पीड़ित महिला ने इस संबंध में महिला पुलिस थाने में शिकायत की है। जिसके आधार पर पुलिस ने उसके पति सहित 3 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि 2017 में उसकी शादी पंजाब के जिला गुरदासपुर निवासी राकेश कुमार के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति और ससुराल के अन्य लोग उसे प्रताड़ित करने लगे। इसके साथ आए दिन लड़ाई झगड़ा और मारपीट की जाने लगी। साथ ही उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।
पीड़िता का आरोप है कि पति के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध हैं। इस बारे में उसने ससुराल पक्ष को भी बताया। मगर, उल्टे उसे ही प्रताड़ना झेलनी पड़ी। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी तक दी गई। उधर, SP अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि इस संबंध में आरोपियों के विरुद्ध धारा 498ए, 506 व 34 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.