कांग्रेस के पास बताने को कुछ नहीं:भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र बोले: 5 साल विकास से कुटलैहड़ की बदली सूरत, की 14 नुक्कड़ सभाएं

ऊना7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
नुक्कड़ सभा में ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर व अन्य। - Dainik Bhaskar
नुक्कड़ सभा में ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर व अन्य।

हिमाचल के कुटलैहड़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी एवं ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने शुक्रवार को दैण, पडियोला, घुगाल, पनसाई धबेड़ा, तुरकाल, बंजाल, त्यासर जलग्रां, लठियानी, जढ़ोल, हेरू, कैहलवीं सासन, तुडेटा, बडैहर और दुग्घार में नुक्कड़ सभाएं की। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार में हुए करोड़ों के विकास कार्यों से जनता को अवगत कराया। साथ ही जनता से विकास की गति आगे बढ़ाने के लिए कमल खिलाने का आह्वान किया।

वीरेंद्र कंवर ने कहा कि हम विकास के मुद्दे पर चुनाव में उतरे हैं। 5 साल के दौरान कुटलैहड़ में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए हैं। जबकि कांग्रेस के पास बताने के लिए कुछ नहीं है। कहा कि 5 साल में हुए विकास का नतीजा है कि उन्हें कुटलैहड़ में जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

वीरेंद्र कंवर प्रचार के दौरान महिलाओं से बातचीत करते हुए।
वीरेंद्र कंवर प्रचार के दौरान महिलाओं से बातचीत करते हुए।

विकास कार्यों में कुटलैहड़ क्षेत्र भी अछूता नहीं रहा

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने ऊना जिला में हजारों करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए हैं। जिससे कुटलैहड़ क्षेत्र भी अछूता नहीं रहा है। कुटलैहड़ में सड़कों पर 230 करोड़, पेयजल योजनाओं पर 150 करोड़ और भवन निर्माण कार्यों पर 150 करोड़ खर्च किए गए हैं।

ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि 5 वर्षों में कुटलैहड़ में पेयजल उपलब्ध करवाने को विशेष प्रयास किए हैं। जिसका सीधा लाभ क्षेत्र की जनता को मिला है। कहा कि बंगाणा में 20 करोड़ से मिनी सचिवालय भवन, 8 करोड़ से बीडीओ कार्यालय भवन, अग्निशमन भवन, उप रोजगार कार्यालय, जलशक्ति विभाग, इलैक्ट्रिसिटी डिवीजन और भूसंरक्षण विभाग के सब डिवीजन की स्वीकृति कुटलैहड़ में हुए अथाह विकास के परिचायक हैं।

'5 वर्षों में कुटलैहड़ के खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा'

वीरेंद्र कंवर ने कहा कि इन 5 सालों में हमने घर तक पानी पहुंचाया है। अगले 5 वर्षों में कुटलैहड़ के खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा। कहा कि क्षेत्र में पर्यटन को प्रमोट करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। अंदरौली में वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी को शुरू कया गया है।

साथ ही एथनो बोटेनिकल पार्क बनाया गया है। कहा कि गोबिंद सागर झील के दूसरे छोर पर सोहारी में ईको और बटर फ्लाई पार्क बनाया जा रहा है। जिससे कुटलैहड़ में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

खबरें और भी हैं...