देवेंद्र भुट्‌टो का वीरेंद्र कंवर पर निशाना:बोले- कुटलैहड़ में पानी की समस्या नहीं हुई हल, विधायक फिर मांगे रहे गोल्डन चांस

ऊना7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
लमलैहड़ी में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्‌टो। - Dainik Bhaskar
लमलैहड़ी में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्‌टो।

हिमाचल के ऊना स्थित कुटलैहड़ विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्‌टो ने अपना प्रचार तेज कर दिया है। चुनावी सभाओं में ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर पर तीखे शब्द बाण चला रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने प्रचार के दौरान फिर से वीरेंद्र कंवर पर निशाना साधा।

देवेंद्र कुमार भुट्‌टो ने कहा कि कुटलैहड़ में जनता के सहयोग से 32 साल का सूखा खत्म किया जाएगा। हर वर्ग का उन्हें समर्थन मिल रहा है। कहा कि कुटलैहड़ में 20 साल में न पेयजल समस्या हल हुई और न ही बेरोजगारों के लिए कुछ कर पाए। आज फिर से विधायक गोल्डन चांस मांग रहे हैं।

चहेतों को बांटे सब्सिडी वाले ट्रैक्टर
कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि चहेतों को सब्सिडी वाले ट्रैक्टर बांटे गए। न ही मंत्री कुटलैहड़ में कोई इंडस्ट्री ला सके। कहा कि जिन्होंने लूट खसोट की है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। देवेंद्र कुमार भुट्‌टो ने कहा कि जो हमारे कार्यकर्ताओं को तंग करेगा, वो पहले वाली बात भूल जाएं। किसी को डरा धमकाकर कमजोर किया जा सकता है। अब हम अपने कार्यकर्ताओं के साथ खड़े हैं।

अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्‌टो।
अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्‌टो।

भाजपा की चिकनी-चुपड़ी बातों में न आए कुटलैहड़ की जनता
देंवेंद्र कुमार भुट्‌टो ने कहा कि कुटलैहड़ की जनता भाजपा की चिकनी-चुपड़ी बातों में न आए। इस बार अपने बेटे को चुनकर विधानसभा भेजें। हम जनता के लिए काम करेंगे। युवाओं को रोजगार के साधन पैदा करेंगे। पेयजल समस्या का हल करेंगे। इसके लिए कुटलैहड़ की जनता से एक साल मांग रहे हैं। दावा किया कि चुनाव में उन्हें हर वर्ग का साथ मिल रहा है, युवाओं में जोश है। जिससे कुटलैहड़ में जीत निश्चित है।