बसदेहड़ा में सतपाल रायजादा बोले-:जिनकी 5 साल सरकार रही वो विपक्ष से मांग रहे हिसाब, जनता में बन रहे हंसी का पात्र

ऊना7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
बसदहेड़ा में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा। - Dainik Bhaskar
बसदहेड़ा में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा।

हिमाचल के ऊना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा ने बसदेहड़ा में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लिया। कहा कि भाजपा के नेता आजकल हिसाब-किताब मांगते फिर रहे हैं। जबकि उनकी अपनी ही सरकार थी। ऐसे में विपक्ष के प्रतिनिधियों से हिसाब मांगकर खुद की जनता के बीच हंसी का पात्र बन रहे हैं।

इसके बाद सतपाल रायजादा ने मजारा में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच रखा। कहा कि जनता को मालूम है कि मैंने बिना सरकार 5 साल काम किया है। जनता के बीच रहकर सेवा की है, लेकिन भाजपा के नेता को 20 वर्ष का लेखा-जोखा जनता के बीच रखना चाहिए।

CM से जल्दबाजी में कराया आधे-अधूरे कार्यों का उद्घाटन

उन्होंने कहा कि भाजपा नेता ने एक बार फिर अपनी हार को देखते हुए चुनाव से पहले आधे-अधूरे कार्यों का जल्दबाजी में CM से उद्घाटन करा दिया। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि PGI सेटेलाइट सेंटर की बड़ी-बड़ी बातें की जाती हैं, लेकिन वहां पर एक ईंट तक नहीं लगी है। भाजपा सिर्फ चुनावी जुमलों तक सिमट कर रह गई है। चुनावों के दिनों में बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन जनता भाजपा की असलियत जान चुकी है।

ऊना की पांचों सीटें जीतेगी कांग्रेस

सतपाल रायजादा ने दावा किया कि हिमाचल में कांग्रेस की लहर चल रही है। इससे ऊना विधानसभा क्षेत्र अछूता नहीं है। ऊना जिले की पांचों सीटें कांग्रेस की झोली में आएंगी। कहा कि क्षेत्र की जनता से भरपूर प्यार मिल रहा है। वह जनता के हर सुख-दुख में साथ रहे हैं और आगे भी रहेंगे।

कांग्रेस की 10 गारंटियों का हर घर तक पहुंचेगा लाभ

सतपाल रायजादा ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद ऊना में विकास की नई गाथा लिखी जाएगी। महिला, युवा, बुजुर्ग, बेरोजगारों, बच्चों सभी का ध्यान रखते हुए नए फैसले लिए जाएंगे। सतपाल रायजादा ने कहा कि कांग्रेस की 10 गारंटियों का लाभ हर घर तक पहुंचाया जाएगा।