हिमाचल के ऊना स्थित कुटलैहड़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी एवं ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि 2003 में जो सफेद पगड़ी जनता ने मेरे सिर पर रखी थी। मैंने उसे कलंकित नहीं होने दिया है। वह आज भी सफेद चादर की तरह है। मैंने कुटलैहड़ का पूरे प्रदेश में मान सम्मान बढ़ाया है। 20 सालों में कुटलैहड़ की जनता से मेरा विश्वास का रिश्ता है। इस बार भी जनता उन्हें मौका देगी।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कांग्रेस राज में कुटलैहड़ की जनता त्रस्त रही, लेकिन प्रदेश और कुटलैहड़ में कांग्रेस के किसी नेता ने क्षेत्र के विकास की बात नहीं की। एक गाड़ी ट्रांसफर करवाने और दूसरी रुकवाने के लिए जाती थी। कांग्रेसियों ने सिर्फ यही काम किया है। जो 5 साल तक चला रहा। कहा कि 5 साल में कुटलैहड़ विकास के पथ पर आगे बढ़ा है। हमने एक विकास का मॉडल कुटलैहड़ में खड़ा किया है।
कुललैहड़ में हमने हर घर पहुंचाया पानी
कहा कि कुटलैहड़ में पेयजल आपूर्ति बढ़ाने के विशेष प्रयास किए हैं। हमने हर घर तक पानी पहुंचाया है। पेयजल आपूर्ति बढ़ने से जनता को लाभ मिला है। कहा कि बंगाणा में 20 करोड़ से मिनी सचिवालय भवन, 8 करोड़ से BDO कार्यालय भवन, अग्निशमन भवन, उप रोजगार कार्यालय, जलशक्ति विभाग, बिजली डिविजन खोले गए हैं।
पर्यटन गतिविधियों को दिया बढ़ावा
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा दिया गया है। कहा कि हम विकास के दम पर 5वीं दफा चुनावी रण में उतरे हैं। विकास का परिणाम है कि क्षेत्र की जनता का उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है। चुनावी सभाओं में उमड़ रही भीड़ इस बात का परिचायक है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.