हिमाचल के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को एकजुट रखने के लिए संगठन में नई तैनाती की गई है। विवेक कुमार मिंका को ब्लॉक कांग्रेस कुटलैहड़ का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्ति किया गया है। प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने उनकी नियुक्ति हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला की सहमति से की है। जो तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।
बता दें कि विवेक कुमार मिंका लोअर कुटलैहड़ के रैंसरी गांव से ताल्लुक रखते हैं। लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं। उनकी नियुक्ति से लोअर कुटलैहड़ में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।
कुटलैहड़ में डैमेज कंट्रोल करते हुए संगठन में नई नियुक्तियां
वहीं, इससे पूर्व कांग्रेस ने कुटलैहड़ में डैमेज कंट्रोल करते हुए संगठन में नई नियुक्तियां की थी। टिकट के दावेदार रहे विवेक शर्मा को प्रदेश कांग्रेस महासचिव बनाया गया है। जो पहले ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष थे। इसके अलावा कुटलैहड़ के ब्लॉक अध्यक्ष पद पर रामआसरा शर्मा की तैनाती की है। जबकि सुरेश शर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।
उधर, विवेक कुमार मिंका ने अपनी नियुक्ति के लिए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं कुटलैहड़ से प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो व सुरेंद्र ठाकुर का धन्यवाद व्यक्त किया है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.