• Hindi News
  • Local
  • Himachal
  • Una
  • Himachal Assembly Elections 2022: Congress Leaders Priyanka Gandhi Rally In Kangar Maidan Of Una In Favour Of Mukesh Agnohotri

ऊना में भाजपा पर बरसी प्रियंका गांधी:बोलीं- हिमाचल में सरकार नहीं बदली तो भुगतोगे; 5 साल डबल इंजन में तेल डालना भूली BJP सरकार

ऊना7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने सोमवार को ऊना में जयराम सरकार पर तीखे हमले बोले। ऊना के हरोली विधानसभा क्षेत्र के कांगड़ मैदान में उन्होंने कहा कि भाजपा पांच साल तक डबल इंजन में तेल डालना भूल गई। जो तेल था, उसे बड़े उद्योगपतियों को दिया दिया।

प्रियंका गांधी ने कहा कि 5 साल में सरकार नहीं बदली तो इसके परिणाम भुगतने पड़ेंगे। नेताओं को बार-बार सत्ता मिलने से अहंकार बढ़ता है। इसलिए रिवाज बदलने की परंपरा जारी रहनी चाहिए।

प्रियंका गांधी की जनसभा में उमड़ी भीड़
प्रियंका गांधी की जनसभा में उमड़ी भीड़

प्रियंका ने कहा कि जब हम दूल्हा देखने जाते हैं तो सबसे पहले उनकी नीयत देखते हैं, ठीक इसी तरह नेताओं की भी नीयत देखकर वोट देना है। इस बार अपना वोट किसी के कहने से नहीं देना, बल्कि सही का चयन करके अपने आपको को वोट देना है।

PM के ब्यान पर कसा तंज

प्रियंका गांधी ने PM मोदी के सोलन में दिए ब्यान पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा वोट लेने के लिए हिमाचल को बीमार और बार-बार दवाई बदलने की बात कर रही है। यह गलत प्रचलन है। उन्होंने पूछा कि क्या आप लोग बीमार है।

ऊना के हरोली में प्रियंका गांधी को त्रिशूल और गदा (मुंगड़ी) भेंट करते हुए।
ऊना के हरोली में प्रियंका गांधी को त्रिशूल और गदा (मुंगड़ी) भेंट करते हुए।

BJP का एक ही सिद्धांत, उद्योगपतियों का पोषण करना

उन्होंने कहा कि भाजपा का एक ही सिद्धांत सत्ता में रहना है और सत्ता में रहकर गरीबों व जरूरतमंदों को भूलकर बड़े उद्योगपतियों का पालन पोषण करना है।

युवाओं को नौकरी नहीं दी, इससे नशे में फंस रहे युवा

प्रियंका ने कहा कि जयराम सरकार ने 5 साल तक युवाओं को नौकरी नहीं दी और सरकारी विभागों में 63 हजार पद खाली पड़े है। इससे युवा नशे के चंगुल में फंस रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 70 हजार का कर्ज है और जयराम सरकार कोरोना काल में भी PPE किट घोटाला, पुलिस भर्ती में घोटाला करती रही।

महिलाओं को 1500 रुपए भत्ता देंगी कांग्रेस सरकार: प्रियंका

प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह भत्ता दिया जाएगा। पहली ही कैबिनेट बैठक में एक लाख रोजगार देंगे और 5 साल में 5 लाख रोजगार देने की कोशिश करेंगें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में किसान-बागवान, छोटे व्यापारी सब मुसीबत में हैं। किसी की तरक्की नहीं हुई।

ऊना के हरोली में मंच पर प्रियंका गांधी व दूसरे नेता
ऊना के हरोली में मंच पर प्रियंका गांधी व दूसरे नेता

BJP के बड़े नेताओं ने जनता के लिए कुछ नहीं किया

प्रियंका ने कहा कि यह सच है कि हिमाचल में भाजपा के बड़े-बड़े नेता बने, लेकिन आम जनता के लिए किसी ने कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री आपकी आवाज बुलंद करते हैं, जबकि भाजपा के लोग जुमले बाजी करते हैं।

हरोली विधानसभा क्षेत्र में प्रियंका गांधी की इस रैली से कांग्रेस को मोमेंटम मिला है। इससे जिला की पांचों सीटों पर कांग्रेस को फायदा मिलेगा।

प्रियंका गांधी से पहले ऊना जिले में पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट कुटलैहड़ और चिंतपूर्णी क्षेत्र में जनसभाएं कर चुके हैं।

हरोली में मंच पर प्रियंका गांधी व दूसरे नेता
हरोली में मंच पर प्रियंका गांधी व दूसरे नेता