ऊना में 64 असहाय महिलाओं को बांटा राशन:गर्म कंबल भी दिए, 10 साल से हिमोत्कर्ष का अमोदनी प्रोजेक्ट जारी

ऊना6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
असहाय महिलाओं के साथ चीफगेस्ट सतीश शर्मा व हिमोत्कर्ष संस्था के पदाधिकारी। - Dainik Bhaskar
असहाय महिलाओं के साथ चीफगेस्ट सतीश शर्मा व हिमोत्कर्ष संस्था के पदाधिकारी।

हिमाचल के ऊना में हिमोत्कर्ष अमोदनी महिला सशक्तिकरण प्रकल्प के तहत 64 असहाय महिलाओं को 1.44 लाख रुपए का राशन वितरित किया गया। इस दौरान प्रत्येक महिला को 3-3 माह का राशन प्रदान किया। साथ ही प्रत्येक महिला को 1-1 गर्म कंबल बस्सी फैमिली की तरफ से दिया गया।

कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य एवं समाजसेवी सतीश शर्मा ने बतौर चीफगेस्ट शिरकत की। उन्होंने कहा कि सभी को जरूरतमंदों की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। कहा कि हिमोत्कर्ष समाज सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। उसने विभिन्न प्रकल्प चला रखे हैं। बेसहारा महिलाओं को मुफ्त राशन प्रदान किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने हिमोत्कर्ष संस्था और उसके पदाधिकारियों की प्रशंसा की।

चीफगेस्ट सतीश शर्मा का स्वागत करते हुए।
चीफगेस्ट सतीश शर्मा का स्वागत करते हुए।

प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र कंवर ने कहा कि हिमोत्कर्ष विभिन्न सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ा रही है। कहा कि हमारा राशन वितरण भी अहम प्रोजेक्ट है। जिससे असहाय महिलाओं की मदद की जा रही है। हिमोत्कर्ष जरूरतमंद बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान कर रही है। ऊना में एंबुलेंस सेवा को नियमित रूप से चलाया जा रहा है। जिससे प्रतिमाह दो तीन दर्जन लोग लाभान्वित हो रहे हैं। साथ ही हिमोत्कर्ष विभिन्न सामाजिक गतिविधियों को चला रही है।

महिलाओं को राशन प्रदान करते हुए।
महिलाओं को राशन प्रदान करते हुए।

जितेंद्र कंवर ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से अमोदनी प्रोजेक्ट में दानवीरों का सहयोग मिल रहा है। जिनके सहयोग से इस प्रकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक ओपी रत्न, जिला परिषद के उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा, जिलाध्यक्ष करण पाल मनकोटिया, डॉ. रविंद्र सूद, कुलदीप दयाल, दीपशिखा कौशल, सांची बस्सी, महेश बस्सी, रमा कंवर, सचिन बस्सी, राजकुमार पठानिया, मुनिंद्र अरोड़ा, राजन पुरी सहित कई अन्य उपस्थित रहे।