ऊना के पंडोगा में PNB का ATM लूटा:10 लाख से भरी थी मशीन, 2 नकाबपोश CCTV में कैद, कैमरों पर स्प्रे कर गए ब्लैक पेंट

ऊना6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के पंडोगा में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के ATM में लूट का मामला सामने आया है। ATM में लगभग 10 लाख रुपए की नकदी थी। ATM मशीन को नकाबपोश कटर से काटकर कैश निकाला गया। घटना मंगलवार रात की है। नकाबपोशों ने पहले स्प्रे पेंट से CCTV को ब्लैक कर दिया, फिर ATM में लूट को अंजाम दिया।

शुरूआती पुलिस जांच में CCTV में 2 व्यक्ति आते दिख रहे हैं, जिनके चेहरे नकाब से ढके हुए थे। बुधवार को SP अर्जित सेन ठाकुर भी पंडोगा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उधर, पुलिस मंगलवार रात को पंडोगा बैरियर से क्रॉस हुए वाहनों और लोगों को ट्रेस कर रही, ताकि लुटेरों का सुराग मिले।

लूट के बाद ATM बूथ की जांच पड़ताल करती पुलिस टीम।
लूट के बाद ATM बूथ की जांच पड़ताल करती पुलिस टीम।

मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस कंट्रोल रूम को पंडोगा में PNB के ATM में रात लगभग 2 बजे लूट होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने बॉर्डर एरिया में नाकाबंदी कर दी।पंजाब पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। CCTV में रात को लगभग साढ़े 12 बजे 2 नकाबपोश ATM में घुसते दिख रहे हैं। CCTV को नकाबपोशों ने स्प्रे पेंट से काला कर दिया था

ATM पर था एक ताला
जांच में पता चला है कि ATM पर रात को बाहर से एक ही ताला लगा था, जबकि इसमें 3 लॉक सिस्टम हैं। SP अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि ATM के बाहर सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं थे। इस बारे में बैंक ऑथोरिटी और संबंधित बैंक ब्रांच के अधिकारियों से पूछताछ की जाएगी। PNB के इस ATM में डबल मशीन लगी थी। एक तरफ अकाउंट होल्डर कैश खुद जमा कर सकते। दूसरी से कैश निकाल सकते थे।

ATM लूटपाट की जांच करती पंडोगा पुलिस टीम।
ATM लूटपाट की जांच करती पंडोगा पुलिस टीम।