हिमाचल के नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का सत्ता से जाना तय है। उसके मंसूबे कतई कामयाब नहीं होंगे। कहा कि हिमाचल में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आ रही है। कांग्रेस सत्ता में आकर एकजुटता के साथ 5 साल सरकार चलाएगी। कहा कि जनता के साथ किए वादों को पूरा किया जाएगा।
ऊना में मंगलवार देर शाम जारी बयान में मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल के आर्थिक संसाधनों को खड़ा करने के लिए काम किया जाएगा। साथ ही फिजूलखर्ची को रोकने का काम किया जाएगा। कहा कि हिमाचल की जनता ने कांग्रेस के पक्ष में जनादेश EVM में बंद किया है। यह जनादेश भाजपा की विदाई तय करेगा। कहा कि पार्टी के पास जो फीडबैक आया है, उसमें कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रही है।
भाजपा की असलियत जान चुकी जनता
उन्होंने कहा कि विधायकों की खरीद के लिए भाजपा अभी से चर्चाओं में लग गई है। कहा कि अब भाजपा की असलियत जनता में खुल चुकी है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस को जनादेश मिलेगा और जीत दर्ज करने वाला नेता कांग्रेस के साथ खड़ा रहेगा। भाजपा की खरीद-फरोख्त की गलतफहमी को दूर कर दिया जाएगा। कहा कि भाजपा अपनी हार मान चुकी है। हिमाचल की जनता की जीत है।
कांग्रेस सभी नेता और कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं की चिंताएं और ऐसे में चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश भी हैं कि EVM के बाहर सुरक्षा की जा सकती है। कहा कि चुनाव आयोग उनका निराकरण भी करेगा। लेकिन कांग्रेस के नेता यहां जहां सुरक्षा के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रयास कर रहे हैं। जो उनका जज्बा और उत्साह है। कहा कि इसके लिए कांग्रेस सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी है।
प्रशासन को ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए कि किसी प्रकार की शंका पैदा न हो।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.