ऊना में शराब ठेके 143 करोड़ में नीलाम:126 ठेकों से 38.69 करोड़ अधिक राजस्व आया, मदन लाल को मिली सबसे ज्यादा 17 दुकानें
नीलामी प्रक्रिया संपन्न, कर्मचारी खाली टेंडर बॉक्स उठाते हुए।
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में शराब ठेकों की नीलामी प्रक्रिया पूरी हो गई है। 11 शराब यूनिट के 126 ठेकों को 143.77 करोड़ में नीलाम किया गया है। नीलामी प्रक्रिया शनिवार देर शाम तक चली।
स्टेट टैक्स एंड एक्साइज डिपार्टमेंट ने ऊना जिले के 11 शराब यूनिट के 126 ठेकों से अनुमानित 105 करोड़ का राजस्व जुटाने का लक्ष्य रखा था, जिसके मुकाबले डिपार्टमेंट 143.77 करोड़ का राजस्व जुटाने में सफल रहा है। इस तरह डिपार्टमेंट निर्धारित लक्ष्य से 38.69 करोड़ रुपए अधिक का राजस्व जुटाने में कामयाब रहा है।
नीलामी प्रक्रिया में एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर व अन्य अधिकारी।
ऊना के स्टेट टैक्स एंड एक्साइज कमिश्नर विनोद सिंह डोगरा ने बताया कि ऊना सदर यूनिट के 17 ठेकों को 22.99 करोड़ में मदन लाल ने खरीदा। हालांकि डिपार्टमेंट ने इसका मिनिमम प्राइस 15.61 करोड़ रखा था।
- मैहतपुर यूनिट के 12 ठेके बीके लीकर को 9.58 करोड़ में नीलाम किए गए, जिसका मिनिमम प्राइस 9.58 करोड़ था।
- संतोषगढ़ यूनिट के 10 ठेके कांडा वाइन को 9.20 करोड़ में अलॉट किए गए, जिनका मिनीमम प्राइस 9.19 करोड़ था।
- टाहलीवाल यूनिट के 8 ठेके 9.31 करोड़ में राम सिंह ने हासिल किए। इनका मिनिमम प्राइस 9.08 करोड़ रखा गया था।
- हरोली यूनिट के 11 ठेके शमशेर सिंह ने 13.99 करोड़ में हासिल किए। इन ठेकों का मिनिमम प्राइस 9.23 करोड़ निर्धारित किया था।
- बडूही तलमेड़ा यूनिट के 11 ठेके आस्था वाइन को 12.21 करोड़ में अलॉट किए गए, जिनका मिनिमम प्राइस 7.83 करोड़ रखा था।
- बंगाणा यूनिट के 13 ठेके अनिल कुमार एंड एसोसिएट को 14 करोड़ में अलॉट किए गए। इन ठेकों का मिनिमम प्राइस 10.36 करोड़ तय किया गया था।
- गगरेट यूनिट के 14 ठेके विश्वजीत सिंह को 12.65 करोड़ में अलॉट किए गए, जिनका मिनिमम प्राइस 8.54 करोड़ था।
- दौलतपुर यूनिट के 10 ठेके विश्वजीत सिंह ने 13.07 करोड़ में हासिल किए। इनका मिनिमम प्राइस 8.86 करोड़ रखा गया था।
- अंब यूनिट के 13 ठेके डोगरा एंड कंपनी ने 13.75 करोड़ में हासिल किए। इन ठेकों का मिनिमम प्राइस 8.75 करोड़ था।
- मुबारिकपुर यूनिट के 8 ठेके अनिल अग्रवाल को 12.99 करोड़ में अलॉट किए गए। इन ठेकों का मिनिमम प्राइस 7.99 करोड़ था।