हिमाचल के ऊना स्थित DAV सेनटेनरी पब्लिक स्कूल के स्टूडेंट्स का 30वीं चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में दबदबा रहा है। इस दौरान स्टूडेंट्स ने सभी प्रतिस्पर्धाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। सीनियर ग्रुप के साइंस क्विज में सुहानी शर्मा, राजदीप शर्मा, वैज्ञानिक क्रियाकलाप में वैशाली, मैथ्स ओलंपियाड में आर्यन अग्निहोत्री ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब हासिल किया है।
इसी तरह 9वीं और 10वीं के क्विज में हरमन और अनुष्का ने पहला स्थान प्राप्त किया। वैज्ञानिक क्रियाकलाप में आरूषि, मैथ्स ओलंपियाड में निश्चय, वैज्ञानिक सर्वे में शुभांगी जोशी विजेता रहीं।
जूनियर ग्रुप्स के साइंस क्विज में अंजलि व वरुण ठाकुर ने पहला स्थान पाया। वैज्ञानिक क्रियाकलाप में गौरवी गुप्ता, मैथ्स ओलंपियाड में कशिश, वैज्ञानिक सर्वे रिपोर्ट में दीप्ति ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। वहीं, प्रिंसिपल अतुल महाजन ने कहा कि स्टूडेंट्स ने चिल्ड्रन साइंस में बेहतर प्रदर्शन किया है। जो संस्थान के लिए गौरव की बात है। कहा कि संस्थान के सभी स्टूडेंट्स विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे हैं।
इन स्टूडेंट्स का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए सिलेक्शन हुआ है। जो स्टूडेंट्स के आत्म विश्वास को बढ़ावा देता है। अतुल महाजन स्टूडेंट्स के व्यक्तित्व को निखारने के लिए विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाता है। उन्होंने साइंस टीचर दिशि वधावन, बबीता जोशी, दीपशिखा और पारूल के प्रयासों की प्रशंसा की।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.