बोकारो में लव जिहाद:अधेड़ असलम खुद को पुलिस अधिकारी बता नाबालिग से कर रहा था शादी, वरमाला के बाद पोल खुली तो भाग निकला

बोकारो3 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

बोकारो के सेक्टर-9 हरला थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली में गुरुवार को धर्म बदलकर अधेड़ असलम खान (50वर्ष) खुद को संजय कसेरा बताकर नाबालिग से शादी कर रहा था। बुधवार रात वरमाला की रस्म हो चुकी थी। शादी की कई रस्में बाकी थीं, तभी पंडाल बनाने वाले मजदूर नेहाल ने असलम की पाेल खाेल दी। नेहाल ने कहा-यह हिंदू नहीं है। इसका नाम असलम खान है। धनबाद के वासेपुर का रहने वाला है।

नेहाल बताया कि 2021 में वह एक मामले में चास जेल में बंद था। उसके साथ असलम भी था। दोनों 6 माह तक एक साथ जेल में रहे। इसके बाद शादी में हंगामा में हो गया। कुछ लाेगाें ने आराेपी की पिटाई भी की। इसी बीच लोगों ने पुलिस काे सूचना दे दी। इसी बीच, वह अपनी स्कॉर्पियो लेकर भाग गया। हालांकि, पुलिस ने उसकी ऑल्टो जब्त कर ली है।

पुलिस लड़की के परिजनों को पूछताछ के लिए हरला थाना लाई है। परिजनाें का कहना है कि असलम ने दो माह से हमें बंधक बना लिया था। उसने खुद काे पुलिस अफसर बताया था। कहा कि उसकी पोस्टिंग लातेहार में है। वह अनाथ है और कसेरा परिवार से ही आता है। बुधवार की रात शादी समाराेह से पहले भी वह वर्दी पहनकर शहर के राउंड पर निकला था।

जेल में साथ रहे मजदूर ने असलम की खोली पोल
दूल्हा बने असलम पर पड़ाेसी काे शक था। उसकी हरकतें हिंदू रीति-रिवाज से मेल नहीं खा रही थीं। पड़ाेसी ने दूल्हे की हरकताें पर चर्चा की। तभी वहां पंडाल बना रहा टेंट मजदूर नेहाल नायक अा गया। नेहाल ने उसके मुस्लिम होने की पूरी कहानी बता दी।

ऐसे दिया झांसा.. घर बनवाने का प्रलाेभन देकर फंसाया
नाबालिग के पिता राजू कसेरा ने बताया कि वह ठेला चलाकर परिवार का भरण-पाेषण करते हैं। उनकी तीन बेटियां और दाे बेटे हैं। आर्थिक स्थिति खराब है। 6 माह पहले पत्नी सरोज देवी काे साइबर ठग ने कौन बनेगा करोड़पति में इनाम का लालच दिया। पत्नी और बच्चाें उनकेे झांसे में आ गए। अबतक की पूरी बचत के एक लाख रुपए ठगों ने ले लिए। मैं कंगाल हो गया हूं। इसी बीच, पत्नी और बेटी लोन लेने के लिए देना बैंक गई थीं। वहां, असलम से परिचय हुआ। उसने खुद को देना बैंक का मैनेजर बताकर झांसे में ले लिया।

फिर लाेन दिलाने का प्रलाेभन देकर घर आने-जाने लगा। उसने अपना नाम संजय कसेरा बताया था। कुछ दिन के बाद वह पुलिस की वर्दी में घर आने लगा। उसने बताया कि वह पुलिस अधिकारी है। घर देने की बात पर असलम हमें एक मकान में ले गया और बंधक बना लिया। कुछ दिन पहले बेटी से शादी का दबाव बनाया। हम गरीब हैं, इसलिए शादी के लिए राजी हो गए। भगवान का शुक्र है कि बेटी की शादी से पहले पाेल खुल गई।