खेलो झारखंड खेल स्पर्धा के तहत चक्रधरपुर प्रखंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन पोड़ाहाट स्टेडियम तथा आसनतलिया फुटबॉल मैदान में किया गया। जिसका उदघाटन बीईईओ विजय कुमार, बीपीओ अजय कुमार व राजेश खालखो ने संयुक्त रुप से किए। इस प्रतियोगिता में वर्ग 6 से 12 तक के बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया। मौके पर बीईईओ श्री कुमार ने कहा कि शिक्षा विभाग के निर्देश पर पहले स्कूल स्तर पर खेलकूद का आयोजन किया गया।
स्कूल के विजेता बच्चों के बीच प्रखंड स्तरीय मुकाबला का आयोजन किया जा रहा है। प्रखंड स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले सभी बच्चे जिला स्तरीय मुकाबला में हिस्सा लेंगे। जिला स्तर पर सफल होने वाले बच्चे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता 29 व 30 नवंबर को चाईबासा में आयोजित होगा। प्रखंड स्तरीय खेलकूद में बच्चों ने काफी उत्साह और जोश से भाग लिया।
फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन आसनतलिया फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित किया गया। जबकि शेष मुकाबले पोड़ाहाट स्टेडियम में हुआ। सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रतियोगिता चली। प्रतियोगिता के संचालन में परियोजना कर्मी, शिक्षक-शिक्षिकाएं और सीआरपी का सहयोग रहा।
स्पर्धा में विजेता बच्चों की सूची
वर्ग 6 से 8 बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ : सिंदु बाबू बोदरा, अमित प्रधान, चांपाई सामड। 200 मीटर दौड़ : जगदीश सामड, बिरसा सामाड, संतोष सामड। 400 मीटर दौड़ : जगदीश सामाड, अंशु मिंज, बॉबी हांसदा। 600 मीटर दौड़ : बॉबी हांसदा, भोलाराम सोय। रिले रेस : मवि हतनातोड़ांग, उमवि लौजोड़ा, उच्च वि रोलाडीह। कबड्डी : मवि आसनतलिया, मवि रोलाडीह। लंबी कूद : सूरज महतो, संतोष सामाड, गंगा लोहार। ऊंची कूद : संतोष सामाड, चंपाई सामाड, शिवा सिंह सिजुई। गोला फेंक : मानसिंह बोदरा, अरविंद केराई, तुरी सामड। चक्का फेंक : अरविंद केराई, चंपाई सामाड, बॉबी हांसदा। कराटे : अमित सुंबरुई।
वर्ग 6 से 8 बालिका वर्ग: 100 मीटर दौड़ : मीना गागराई, निकिता महतो, सलोमी गागराई। 200 मीटर दौड़ : लक्ष्मी सामाड, सीमा हेंब्रम, गुरुबारी अंगरिया। 400 मीटर दौड़ : लक्ष्मी सामाड, चांदमुनी सामाड, दिव्या होनहागा। 600 मीटर दौड़ : लक्ष्मी सामाड, चांदमुनी सामाड, प्यारी मेलगांडी। रिले रेस : कस्तूरबा गांधी विद्यालय, उवि रोलाडीह, मवि मारवाड़ी। लंबी कूद : सुखमती सामाड, नीलम दोंगो, इंशा कच्छप। उंची कूद : सोना गागराई, प्रीति सामाड, मुक्ता जोंको। गोला फेंक : सुमन बुढ़ीउली, सोनामुनी बोदरा, प्रीति सामाड। चक्का फेंक : गुड़िया बोदरा, अंशु बोदरा। कराटे : अनुपमा महतो, रिंकी महतो। कबड्डी : रोलाडीह हाई स्कूल, कस्तूरबा गांधी विद्यालय।
वर्ग 9 से 12 बालक वर्ग: 100 मीटर दौड़ : श्याम नायक, कुंवर सिंह हेंब्रम, सरोज केराई। 200 मीटर दौड़ : कुंवर सिंह हेंब्रम, श्याम नायक, जगदीश मुंडा। 400 मीटर दौड़ : पोतना कुंकल, श्रीराम बोयपाई, विदेशी नायक। 800 मीटर दौड़ : पोतना कुंकल, अशोक बोदरा, रामाय गागराई। 1500 मीटर दौड़ : कुशनु जारिका, विषय हेंब्रम। 3000 मीटर दौड़ : सुखराम सामाड। रिले रेस : मारवाड़ी प्लस टू उवि, रोलाडीह हाई स्कूल। कबड्डी : उच्च विद्यालय रोलाडीह, मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय। लंबी कूद : नरेंद्र लकड़ा, रोशन सामाड, आर्यन बोदरा। ऊंची कूद : मुकेश हांसदा, विवेक महतो, अंतु सामाड। गोला फेंक : करमु मुंडारी, प्रकाश कांडेयांग, चम्पाई लोहार। चक्का फेंक : चुमरु सामाड, शुभम कुमार। कराटे : पंकज महतो। हॉकी : मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय। वर्ग 9 से 12 बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ : छोटीमाई हेंब्रम, अनिता बोदरा, सुशीला बांकिरा। 200 मीटर दौड़ : सुमित्रा हेंब्रम, मनीषा कालिंदी, गुलांची सिजुई। 400 मीटर दौड़ : अनिशा गोप, सीमा सामाड, गुरुवारी सामाड। 800 मीटर दौड़ : गुरुवारी सामाड, अनिशा गोप। 1500 मीटर दौड़ : कीतामाई सामाड।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.