अवैध रूप से मैगनीज डंप किया जा रहा:मझगांव क्षेत्र में चल रहा अवैध आयरन ओर मैगनीज का कारोबार, प्रशासन मौन

चाईबासा11 दिन पहले
  • कॉपी लिंक

मझगांव थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध आयरन ओर मैगनीज का कारोबार किया जा रहा है। ओडिशा सीमा से सटे होने के कारण मझगांव थाना क्षेत्र अवैध आयरन कारोबार करने वालों के लिए पनाहगाह बन गया है। जिसमें स्थानीय पुलिस प्रशासन की भी संलिप्तता हो सकती है। मझगांव थाना क्षेत्र के सिलफोड़ी गांव में अवैध रूप से मैगनीज डंप किया जा रहा है।

महीनों से यहां अवैध कारोबारी बड़बिल, जोड़ा व नोवामुंडी से चुराकर मैगनीज डंप कर रहे हैं। इसके बाद यहां से ओडिशा समेत अन्य जगहों पर सप्लाई किया जा रहा है। इसकी जानकारी होने के बावजूद मझगांव थाना पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। लाखों रुपए का अवैध कारोबार अवैध ढंग से किया जा रहा है। क्योंकि बड़बिल, जोड़ा, नोवामुंडी से होकर मझगांव के रास्ते ओडिशा भेजने में सबसे सुरक्षित अवैध कारोबारी को यही सड़क नजर आती है।

इसके अलावा गिट्टी, डस्ट समेत अन्य चीजें रात के अंधेरे में मझगांव थाना होकर ही गुजरती हैं, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। तत्कालीन थाना प्रभारी अमीर हमजा को गिट्टी गाड़ी से अवैध वसूली के लिए निलंबित कर दिया गया था। इसके बावजूद थाना में मौजूद पदाधिकारी कोई सीख नहीं ले रहे हैं।

खबरें और भी हैं...