राजनगर प्रखंड क्षेत्र के राजनगर पंचायत अंतर्गत गमदेसाई में कृषक श्री सिंह टुडू के खलिहान में रखे धान की गद्दी में अचानक आग लगने से धान और पुआल जल कर खाक हो गया। घटना गुरुवार सुबह करीब 11 बजे की है। जिस वक्त खलिहान में आग लगी थी, उस वक्त श्रीसिंह टुडू व उसकी पत्नी घर में नहीं थी।
घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर खलिहान में धान रखा गया था। ग्रामीणों ने जब खलिहान के आसपास धुआं उठते देखा तो ग्रामीण दौड़ कर खलियान के पास पहुंचे। तब तक धान में आग लग चुकी थी और आग की लपटें तेजी से फैल रही थीं। ग्रामीणों ने आनन-फानन में आग पर काबू पाने के लिए देकची और बाल्टी से पानी लालर आग पर काबू पाने की कोशिश की। जब तक आग पर काबू पाते तब तक पूरा नाम जलकर खाक हो गया।
खलियान में कुछ धान को झाड़ कर रखा गया था। कुछ बोरी में भरकर रखा गया था। जिसे काफी मशक्कत के बाद थोड़ा बहुत बचाया जा सका। इस दौरान पीड़ित श्रीसिंह टूडू और उसकी पत्नी भी भागे भागे दौड़े चले आए।
तब तक उनका साल भर का सारा मेहनत आग में स्वाहा हो चुका था। पीड़ित श्रीसिंह टूडू और उसकी पत्नी ने बताया कि आग लगी से उन्हें करीब 60 से 70 हजार रुपए का नुकसान हो गया। इस साल का सारा मेहनत जलकर खाक हो गया। एक मुट्ठी धान भी घर में नहीं घुसाया था।
कुछ धान पीटकर खलिहान में ही छोड़ा गया था, जो सब जलकर खत्म हो गया। आग लगी के समय वे दोनों पति पत्नी घर में नहीं थे। पत्नी रसोईया के काम में स्कूल गई थी। मैं बड़ेडीह टोला की ओर काम से गया था। आग कैसे लगी कुछ पता नहीं चला। सरकार से हमें कुछ मुआवजा मिल जाए तो बड़ी मेहरबानी होगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.