नक्सलियों ने सुरक्षा बल को बनाया निशाना, जवान घायल:तेज हो रहे हैं सर्च अभियान घिर गये हैं नक्सली, बौखलाहट में कर रहे हैं आईईडी ब्लास्ट

चाईबासा4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
नक्सलियों ने सुरक्षा बल को बनाया निशाना, जवान घायल - Dainik Bhaskar
नक्सलियों ने सुरक्षा बल को बनाया निशाना, जवान घायल

पश्चिमी सिंहभूम में नक्सलियों ने एक बार फिर सुरक्षा बलों को निशाना बनाया है।सुरक्षा बल सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों के बेहद करीब पहुंच गये हैं। यही वजह है कि नक्सली बार- बार सुरक्षा बलों को निशाना बना रहे हैं। सर्च अभियान के दौरान एक बार फिर आईईडी ब्लास्ट किया है। इस हमले मेंतीन जवानों के घायल होने की खबर है। घायल जवानों को एयरलिफ्ट किया गया है।

घायल जवान को मेडिका में कराया गया भर्ती
सभी घायल जवानों को रांची के मेडिका में भर्ती कराया गया है। चाईबासा के जंगलों में नक्सली छिपे हैं। इस इलाके में कई खूंखार और ईनामीा नक्सलियों ने अपना ठिकाना बनाया है। चाईबासा के टोंटा थाना क्षेत्र अंतर्गत तुम्बाहाका जंगल में सुरक्षा बल लगातार सर्च अभियान चला रही है। एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा उर्फ भास्कर के अलावा एक करोड़ के इनामी नक्सली पतिराम मांझी उर्फ अनल सहित कई अन्य नक्सली मौजूद हैं

बौखला गये हैं नक्सली
सुरक्षा बलों की लगातार बढ़ती दबिश से नक्सली बौखला गया हैं। कोल्हान क्षेत्र के जंगलों में कोबरा ,जगुआर, सीआरपीएफ, जिला पुलिस समेत अन्य सुरक्षा बलों की ओर से पूरे क्षेत्र को घेरा जा रहा है। बौखलाहट में सुरक्षा बलों को टारगेट कर नक्सली आईईडी ब्लास्ट कर रहे हैं। इन इलाकों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ भी हुई। 20 जनवरी को आईईडी की चपेट में आकर एक कोबरा जवान घायल हो गया था। जनवरी में 10 दिनों में सर्च अभियान के दौरान चार बार आईईडी ब्लास्ट की घटनाएं हुई। .

खबरें और भी हैं...