पिछले बार नगर परिषद का चुनाव लड़ने वाले 24 प्रत्याशी इस बार चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। इन प्रत्याशियों ने पिछले बार चुनाव किए खर्च और आय का विवरण नहीं दिया है। इसके कारण झारखंड राज्य चुनाव आयोग ने सभी 24 लोगों को चुनाव लड़ने पर रोक लगा दिया है।
नगर परिषद के सिटी मैनेजर सह चुनाव के नोडल पदाधिकारी रंजीत सिंह ने बताया कि राज्य चुनाव आयोग ने वर्ष 2018 में हुए नगर परिषद चुनाव में आय और व्यय का विवरण नहीं देने वाले 30 लोगों की सूची उपलब्ध कराई थी। इनमें से 6 लोगों ने आय व्यय का विवरण दे दिया है। लेकिन 24 लोगों ने आय व्यय का विवरण प्रस्तुत नहीं किये हैं।
इनमें उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार रह चुके ख्याम कौसर अंसारी, सरयू निषाद, वार्ड संख्या 1 से वार्ड पार्षद पद के रह चुके उम्मीदवार संजय कुमार सिंहा, वार्ड संख्या 2 के प्रदीप कुमार सिन्हा, वार्ड संख्या 3 के अंजुम आरा, वार्ड संख्या 4 के खुशबू कुमारी, गुड़िया देवी, वार्ड संख्या 5 के अंजु कुमारी, सुमन दयाल, वार्ड संख्या 7 के रीता देवी , शकुंतला देवी, वार्ड संख्या-11 बबिता जायसवाल, वार्ड संख्या-12 के मो0 महमूद हसन, मो0 समीम, वार्ड संख्या-14 के अफसाना खातुन, मदीना खातुन, रोखसार प्रवीण, वार्ड संख्या-15 के फिरोजा खातुन, शमसुन निशा, वार्ड संख्या-16 के महेश कुमार, युगल किशोर ठाकुर, रौशन कुमार, वार्ड संख्या- 17 के अमीत कुमार एंव वार्ड संख्या-22 के कविता देवी-2 शामिल है। उन्होंने बताया कि इन सभी को राज्य चुनाव आयोग ने नगर परिषद चुनाव लड़ने पर रोक लगा दिया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.