डीएवी पब्लिक स्कूल:बच्चों ने जाना सिलेंडर, तेल से लगनेवाली आग से बचाव के गुर

चतरा2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यक्रम में उपस्थित प्राचार्य व बच्चे। - Dainik Bhaskar
कार्यक्रम में उपस्थित प्राचार्य व बच्चे।

डीएवी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को अकादमिक वार्षिक सत्र के विभिन्न शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक गतिविधियों के लिए प्रतिभा सम्मान का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान जफर खिजरी उपस्थित थे।

सम्मान समारोह में फ्लोर पेंटिंग प्रतियोगिता एवं अन्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि आप बच्चें देश के भविष्य है। इसीलिए अपने हौसले बुलंद करते हुए लक्ष्य को प्राप्त करें और देश की सफलता के भागीदार बने।

सम्मान समारोह कार्यक्रम के बाद झारखंड अग्निशमन विभाग के द्वारा आग से बचाव एवं राहत को लेकर फायर मॉक ड्रिल पर कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में तेल से लगने वाली आग, गैस सिलिंडर की आग एवं साधारण आग एवं बड़ी आग से बचाव एवं राहत हेतु प्रशिक्षण दिया गया।इसमें छात्रों के द्वारा आग को कैसे बुझाया जा सके इसके लिए प्रायोगिक कार्य भी कराया गया।

कार्यशाला में अग्निशमन विभाग से अग्निशमालय पदाधिकारी नरेश सिंह मुंडा, प्रधान अग्नि चालक अमित नंदा भारती ,प्रधान अग्नि चालक लक्ष्मण कुमार एवं अग्निक चालक संजीव कुमार पांडेय, वासुदेव सावैया आदि उपस्थित थे। डीएवी के प्राचार्य सैयद एजाज अहमद ने सभी छात्र-छात्रा एवं सभी शिक्षकों ने अग्निशमन से जुड़े सभी प्रशिक्षणों को ग्रहण किया।

खबरें और भी हैं...