राज्य स्तरीय 49 वी जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान, गणित पर्यावरण प्रदर्शनी- 2022 में जिले के छात्र रोहित पाठक ने राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में पहला स्थान प्राप्त किया है। अब उनका चयन राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रदर्शनी के लिए हुआ है।
रोहित की इस उपलब्धि पर उपायुक्त अबु इमरान ने सभी छात्र छात्राओं को और शिक्षकों को राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर बधाई दी। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उल्लेखनीय है कि जिला स्तरीय प्रदर्शनी में राज्य सम्पोषित +2 उच्च विद्यालय चतरा के दसम वर्ग के छात्र रोहित पाठक ने प्रौद्योगिक और खिलौने विषय पर आयोजित प्रदर्शनी में में प्रथम स्थान प्राप्त करने पश्चात राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में भाग लिया।राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन जिला स्कूल , रांची में हुआ।
जिसमें सभी 24 जिलों के चयनित छात्र अपने प्रदर्शन के साथ सम्मिलित हुए। यहां भी राज्य सम्पोषित +2 उच्च विद्यालय, चतरा के छात्र रोहित पाठक का प्रदर्शन को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। रोहित पाठक के प्रदर्श का चयन राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले प्रदर्शनी के लिए किया गया । रोहित पाठक ने अपने मॉडल का निर्माण प्रधानाध्यापक सतीश लाल गुप्ता के नेतृत्व में शिक्षक अजित कुमार मिश्र व कुमार चन्दन के मार्गदर्शन में किया ।इस प्रदर्शनी में लक्की कुमार दांगी गंगा स्मारक+2उच्च विद्यालय चतरा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय के रानी कुमारी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.