मौसम:धूप में तेजी आने से तापमान बढ़ा लोगों ने ली ठंड से राहत की सांस

चतरा2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में गुरुवार को एक डिग्री सेल्सियस तापमान का इजाफा हुआ है। धूप में तेजी आई है। इसके कारण पारा चढ़ने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है। दिन में धूप में तेजी का अहसास होने लगा है। हालांकि सुबह व शाम सर्दी के तीखे तेवर जारी हैं।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिन में हरेक दिन तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। अगले सात दिनों तक 12 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। उल्लेखनीय है कि पिछले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। लेकिन गुरुवार को तापमान में एक डिग्री सेल्सियस का इजफा हुआ है।

गुरुवार को पारा 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इस तरह गुरुवार को पारा में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 9 फरवरी को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान लगाया है। जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। 6 फरवरी को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक पहुंचने की संवना है। जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 फरवरी तक अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभवना है। जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 6 फरवरी को अधिकतम और न्यूनतम दोनों में एक डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने की संभावना है।

अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस होगा। इसके बाद 8 फरवरी तक अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस ही रहेगा। जबकि न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। 9 फरवरी को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभवना है। जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...