पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दूसरी शादी रचाने मंडप पहुंचे दूल्हा और उनके पिता को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। इसकी सूचना बेंगाबाद पुलिस को मिलते ही पुलिस ने बाप और बेटे को हिरासत में ले लिया है। काफी हो-हंगामा के बाद बारात बैरंग लौट गई। घटना चपुआडीह पंचायत की है। बताया जाता है कि रविवार की रात को गिरिडीह-मोहनपुर निवासी शमशेर खान उर्फ साहब के पुत्र राजा खान दूसरी शादी करने बारात लेकर चपुआडीह के मुंडहरी गांव पहुंचा था।
सरातियों ने बाराती का खूब आवभगत किया। पूरे रिवाज के साथ दूल्हा मंडप पर बैठा। इसी दौरान बावर्ची ने दूल्हे का चेहरा देख लिया और घरवालों से कहा इस लड़का का निकाह पहले हो चुका है, क्योंकि उनके शादी में वे लोग खाना बनाने आए थे। इसलिए वह इस लड़का को पहचानता है। यह बात लड़की के परिजनों को निकाह होने के पूर्व दे दी।
वहीं लड़की के पिता भी अचंभित हो गए और इसकी जांच के लिए युवक की पत्नी के घर का पता लगाया और परिजनों को सूचना दी। वहीं इस सूचना काे पाते ही दूल्हा (राजा खान) का साला शकील अहमद गांव वालों को लेकर मंडप पहुंचा तो देखा कि सेहरा बांधा हुआ मंडप पर लड़का निकाह के लिए बैठा है। हालांकि उससे रहा नहीं गया और दूसरी शादी करने को लेकर दूल्हा की जमकर धुनाई कर दी।
वहीं दूल्हा के पिता शमशेर खान को भी भलाबुरा कहा। हालांकि इसकी सूचना पाते ही प्रधान शमीम ने ग्रामीणों के तेवर को देखते हुए बेंगाबाद पुलिस को सूचना देकर पिता-पुत्र को पुलिस के हवाले करा दिया। इस संबंध में घुटिया निवासी शकील अहमद ने कहा कि छह महीने पूर्व उसकी बहन इशरत जहां के साथ निकाह हुआ है। निकाह में 1 लाख 75 हजार रुपया दहेज में दिया है।
वहीं राजा खान ने कुंवारा बताते हुए दूसरी शादी मुंडहरी निवासी फरीजमान मियां की पुत्री के साथ निकाह करने पहुंचा था। हालांकि दूसरी लड़की के साथ निकाह होने से बचा। इधर इस मामले में बेंगाबाद पुलिस पिता-पुत्र को हिरासत में लेते हुए मामले की जांच में जुटी है। हालांकि इस दौरान वहां काफी हंगामा भी हुआ। जिसके बाद बारात में आए लोग घर लौट गए।
पॉजिटिव- आज जीवन में कोई अप्रत्याशित बदलाव आएगा। उसे स्वीकारना आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। परिवार से संबंधित किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श में आपकी सलाह को विशेष सहमति दी जाएगी। नेगेटिव-...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.