मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महेशपुर ,पहाड़पुर, कुसम्भा की महिलाओं के साथ दुर्गापूजा के विजयादशमी की रात बिरनी अभद्र व्यवहार के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया। कहा कि बासोडीह में आयोजित मेला से वापस महेशपुर अपने घर लौट रही महिलाओं के साथ करमाटांड के कुछ असमाजिक युवकों द्वारा महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने का विरोध करने वाले युवकों के साथ मार पीट करने के विरोध में पंचायत प्रधान पतिया मुर्मू के नेतृत्व में महेशपुर से सियांटाड़, द्वारपहरी, करमाटांड़, बहरवाटांड़, बासोडीह गांव तक पद यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
पदयात्रा में शामिल लोगों ने क्षेत्र के मनचले युवक होश में आओ, दोषी युवकों को पुलिस गिरफ्तार करो आदि नारा लगा रहे थे। मौके पर प्रधान मुर्मू ने कहा कि दशमी की शाम को महेशपुर गांव से दर्जनों की संख्या में महिलाएं बासोडीह मेला घूमने गई थी। रात लगभग 9 बजे वापस अपने घर महेशपुर लौट रही थी।
इसी दौरान मेला स्थल से कुछ ही दूरी पर करमाटांड़ के बबलू मंडल, बबन मंडल, उपेन्द्र मंडल समेत एक दर्जन युवकों ने महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया और नगदी समेत जेवर छिनतई कर ली। महेशपुर के विकास मंडल, प्रशांत मंडल, विजय राय अरूण राय द्वारा विरोध करने पर असामाजिक युवकों द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया था। जिसे सदर अस्पताल गिरिडीह में भर्ती किया गया था । सदर अस्पताल में नगर थाना पुलिस द्वारा घायल लोगों से बयान भी लिया गया था। लेकिन आज तक पुलिस ने किसी तरह की कार्रवाई नहीं की है। जिससे महेशपुर समेत आस पास के ग्रामीणों में रोष है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.