पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सदर प्रखंड गिरिडीह परिसर में झारखंड प्रदेश में दिन-प्रतिदिन बढ़ते दुष्कर्म व अपराधी घटनाओं काे लेकर झारखंड सरकार के विरुद्ध भाजपा ने सदर प्रखंड में गुरुवार काे एकदिवसीय धरना दिया। काेडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव ने कहा कि झारखंड में हेेमंत साेरेन के नेतृत्व में बनी सरकार के कार्यकाल में राज्य की कानून व्यवस्था बद से बदतर हाे गई है। चाराें ओर दुष्कर्म, हत्या, माओवादी घटना, लूट एवं भ्रष्टाचार की घटनाओं से झारखंड की जनता त्रस्त है।
सदर विधानसभा प्रभारी दिलीप वर्मा ने कहा कि झारखंड में हेमंत सरकार के एक वर्ष पूरे हाेने काे हैं। राज्य में महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हत्या, भ्रष्टाचार, लूट कांड, आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है। यह हेमंत सरकार की एक वर्ष की उपलब्धि रही है। भाजयुमाे जिलाध्यक्ष रंजीत राय ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार हर माेर्चे पर फेल हाे चुकी है।
इस धरना स्थल काे एजाज अहमद साेनू, संदीप डंगाइच, मनाेहर यादव, रूपेश कुमार, बिनाेद कुमार मंडल, गाैतम तिवारी, रंजीत सिंह, अल्पसंख्यक माेर्चा के जिलाध्यक्ष छाेटू खान, मनाेहर यादव ने संबाेधित की। धरना कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष हरमिंद्र सिंह बग्गा, राजेश जायसवाल, भाजपा अल्पसंख्यक माेर्चा के प्रदेश महामंत्री एजाज अहमद साेनू, अनुप सिन्हा आदि ने भाग लिया।
पॉजिटिव- आप अपने व्यक्तिगत रिश्तों को मजबूत करने को ज्यादा महत्व देंगे। साथ ही, अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में कुछ परिवर्तन लाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ना और सेवा कार्य करना बहुत ही उचित निर्ण...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.