झारखंड राज्य जलसहिया कर्मचारी संघ के आह्वान पर गिरिडीह में भी जल सहियाओं का चरणबद्ध आंदोलन जारी है। इसी क्रम में बुधवार काे जिला मुख्यालय स्थित बस स्टैंड के पास जेएमएम कार्यालय के समक्ष जल सहियाओं ने राेषपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदेश के मुख्य संरक्षक अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में जल सहियाओं ने अपने 7 सूत्री मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कार्यालय के समक्ष और जिला कांग्रेस कार्यालय के प्रांगण में जल सहियाओं ने झारखंड सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए हेमंत सरकार को निशाने पर लिया। कहा कि चुनाव के पहले जल सहियाओं काे अधिकार का वाद करने वाली हेमंत सरकार अपने वादे से मुकर रही है। यदि इसे पूरा नहीं किया गया ताे अांदाेलन की रूपरेखा और वृहत हाेगी। साथ ही आने वाले चुनाव में हेमंत सरकार काे इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ेगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.