पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
तोपचांची के श्रीरामपुर गांव में इमामुद्दीन की बेटी के निकाह में प्रतिबंधित मांस परोसे जाने की तैयारी की खबर ग्रामीणों को एक दिन पूर्व ही लग गई थी। गांव में पहले भी प्रतिबंधित मांस के सेवन की जानकारी अन्य ग्रामीणों को थी। इस कारण इस बार ग्रामीण टोह में थे।
बुधवार की रात योजनाबद्ध तरीके से ग्रामीण इमामुद्दीन के घर का दरवाजा खुलवाकर अंदर घुस गए। उस समय पशु को मार मांस के छोटे-छोटे टुकड़े किए जा रहे थे। कुछ मांस को बर्तन में भी रखा जा रहा था। इसके बाद वहां हंगामा मच गया। ग्रामीणाें का आरोप था कि इमामुद्दीन के घर में आए कुछ मेहमानों ने पैसे का प्रलोभन देकर मामले को रफा-दफा करने को भी कहा, परंतु उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दे दी। बाघमारा डीएसपी निशा मुर्मू, थाना प्रभारी सुरेश मुंडा दल-बल के साथ छानबीन कर आराेपियाें काे हिरासत में ले लिया।
जब्त मांस के सैंपल काे जांच के लिए भेजा गया
जब्त किए गए मांस का सैंपल लिया गया, जिसे जांच के लिए भेजा गया। वहीं पशु के कटे कान से एक टैग बरामद किया गया जिसके बार काेड की जांच कराई जा रही है ताकि यह पता चल सके कि उक्त जानवर कहां और किसे मिले था। पशु के चोरी के होने की बात कही जा रही है।
मुखिया के घर हुआ निकाह, वहीं से विदाईऑ
जिसके घर में यह प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ, उसकी बेटी का निकाह टूटता नजर अा रहा था। बारात ने अाने से इनकार कर दिया। बाद में मुखिया पति इफ्तेखार बोकारो जाकर लड़केवालों से बात की। लड़केवाले माने। शाम को बारात आई। रात में निकाह हुआ। मुखिया के घर से ही रात में लड़की की विदाई की गई।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.