पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जामताड़ा गांधी मैदान के सब्जी व्यापारी एवं स्थानीय खिलाड़ियों के बीच का विवाद को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने शांत कराया। ज्ञात हो लॉकडाउन के प्रारंभिक काल में जामताड़ा बाजार के सड़क किनारे बेचने वाले सब्जी विक्रेताओं को स्थानीय प्रशासन द्वारा नगर पंचायत के बिना किसी सलाह मशविरा के गांधी मैदान में सब्जी बेचने के लिए अनुमति दे दी। परंतु गांधी मैदान खेलने का मैदान है। बच्चे नित्य दिन क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी एवं अन्य खेलों को खेलते हैं।
साथ ही स्थानीय लोग गांधी मैदान में टहलने आते हैं। कहा कि स्थानीय खिलाड़ी गांधी मैदान में खेलने के लिए आते है तो सब्जी विक्रेताओं से बच्चों का विवाद हो गया। विवाद को सुनकर नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष मौके पर पहुंचे एवं दोनों पक्षों को समझाया। एक व्यवस्था के तहत सब्जी विक्रेताओं को गांधी मैदान के एक ही तरफ एक लाइन में बेचने की व्यवस्था दी एवं कचरे को डस्टबिन में ही डालने को कहा। नगर पंचायत रोज डस्टबिन का सफाई करेंगे ताकि गांधी मैदान में गंदगी न फैले। बच्चे आराम से खेल सके और गांधी मैदान में सब्जी विक्रेता सब्जी भी बेच सके। मंडल ने बताया कि बेरोजगार जीविकोपार्जन का मामला है इसलिए किसी को यूं ही निकाला नहीं जा सकता।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.