पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
संथाल परगना प्रमंडल के डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल ने मंगलवार को एसपी कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। मौके पर डीआईजी ने पुलिस लाईन निर्माण के संबंध में पूछने पर बताया कि एमडी ने निरीक्षण किया है। जामताड़ा, पाकुड़, मसानजोड़ में जल्द पुलिस लाईन निर्माण करने का निर्देश दिया है।
कहा कि कोविड के कारण काम धीमी हो गई थी परंतु अब काम में गति आयी है। साइबर के मामले में डीआईजी ने कहा कि जितनी कार्रवाई संथाल परगना में हुआ है उतनी पूरी देश में कहीं नहीं हुआ है। कहा कि साइबर के लिए पहले जामताड़ा फेमस था जो अब दूसरे जगह शिफ्ट हुआ है। देवघर और जामताड़ा में लगातार केस हो रहा है। कहा कि जामताड़ा से साइबर अपराधी दूसरे जिलों में शिफ्ट हुए है। जामताड़ा से ज्यादा से गिरिडीह व अन्य जिलों में साइबर अपराधी बढे हैं। अपराध का नेचर दूसरे जगह देखा जा रहा है।
देवघर में हर दूसरे दिन गिरफ्तारी हो रही है। साइबर इफेक्टेट सभी जिलों जामताड़ा, देवघर, दुमका में केस दर्ज हो रहा है और गिरफ्तारी हो रही है। अब मामले पुलिस कर रही है यह परिवर्तन दिखने लगी है। पुलिस एक्शन में आ गई और साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पीड़ित की शिकायतें अब कम हो रही है। टेक्नीलॉजी की चर्चा करते हुए कहा कि एक ज्वाइंट इंनेस्टीगेशन टीम पुलिस हेडक्वार्टर के स्तर से बनाने का प्रयास चल रहा है। दूसरे राज्य में इसमें शामिल है।
ज्वांईंट इंनेस्टीगेशन करने पर पहल किया जा रहा है। झारखंड बिहार बंगाल की संयुक्त टीम बनाने का प्रयास है। सर्विस प्रोवाइडर के सहयोग से दूसरे राज्यों के सहयोग सेे टेक्नीकल सहयोग मिलेगा। दूसरे राज्यों के अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संयुक्त टीम बनाने का प्रयास है। स्पोर्ट कैसे दिया जाएगा। सपोर्ट टूल्स वर्तमान में नहीं है।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.