पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह विधायक इरफान अंसारी के जामताड़ा आवास पर सोहराय मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर विधायक ने लोगों के साथ शहर में पदयात्रा कर सिदाे कान्हो मुर्मू प्रतिमा स्थल पहुंचकर माल्यार्पण किया। बाद में महात्मा गांधी, डॉ भीमराव अंबेडकर, इंदिरा गांधी, सुभाषचंद्र बोस के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व सांसद फुरकान अंसारी उपस्थित थे।
विधायक पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में नजर आए और पूरे ढोल नगाड़े के बीच आदिवासी रीति रिवाज के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। मौके पर पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने भी सोहराय की शुभकामनाएं दिया। कहा कि जिस प्रकार आप लोगों ने राज्य से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंका ठीक उसी प्रकार केंद्र से भी सरकार को उखाड़ फेंकना होगा।
केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण आज पूरा किसान सड़क पर आ गया है। पहले आदिवासियों की जमीन पर नजर थी अब तो किसानों को भी सरकार ने नहीं छोड़ा। भाजपा सरकार किसी की भी हितैषी नहीं हो सकती।
सरकार गरीबाें के हित के लिए कर रही है काम
मौके पर विधायक ने कहा कि सोहराय को आदिवासियों के महापर्व के नाम से जाना जाता है। इसमें हम सभी प्रकृति की पूजा करते हैं। कहा कि झारखंड सरकार गरीबों के हित के लिए काम कर रहा है।
कोविड-19 के कारण विकास करने में थोड़ी दिक्कतें आई परंतु अब पूरे राज्य का तीव्र गति से विकास होगा। पूर्व की भाजपा सरकार ने यहां के आदिवासियों का बहुत शोषण किया और उन्हें सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया। कार्यक्रम में हजारों लोग थे।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.