पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने के आरोपी नरेंद्र मुर्मू को फतेहपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर सीजेएम अब्दुल नसीर के न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए मंडल कारा जामताड़ा भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ फतेहपुर थाना में कांड दर्ज है।
दर्ज मामले में कहा गया कि पीड़िता झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी में आईबीएपी के पद पर कार्यरत है। आरोपी भी उसी में सीसी के पद पर कार्यरत है। आरोपी अक्सर उसका पीछा किया करता था तथा बार-बार उसको प्यार की दुहाई देकर उसके साथ नाजायज संबंध स्थापित करना चाहता था।
5 जुलाई काे पीड़िता आरोपी के साथ आसनबेड़िया पंचायत भवन में कार्य के दौरान गई थी। देर होने के कारण आरोपी और पीड़िता वहीं रुक गई। जहां आरोपी ने प्यार का वास्ता देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करता था।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी आ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.