पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गोड्डा में पहली बार रेल परियोजना का शुरुआत हाेने वाला है। आठ अप्रैल को उद्घाटन भी है। राज्य सरकार को उद्घाटन की सूचना न होने पर राजनीति गर्म है। इसको लेकर जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने भी अपना प्रतिक्रिया साझा किया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा है कि गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे बाहरी है और उनका मन कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। वह भूल चुके हैं कि झारखंड में रघुवर दास की सरकार नहीं है।
बल्कि हेमंत सोरेन की सरकार है। वहीं इस पाेस्ट के जवाब में निशिकांत दुबे ने लिखा है कि भारत व पाकिस्तान और हिंदू मुस्लिम तक आ गये। उन्होंने लिखा 7वीं शताब्दी तक भारत में कोई मुसलमान नहीं था विधायक जी। 1947 में भारत व पाकिस्तान का बंटवारा हिंदू व मुसलमान के नाम पर हो गया। बाहरी तो आप है। आप को भगा देना चाहिए। कुछ ज्यादा ही चमचागिरी नहीं कर रहे हैं? वैसे फुरकान अंसारी साहब के साथ चाय पीने मधुपुर आ रहा हूं।
पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। मित्रों का साथ और सहयोग आपकी हिम्मत और हौसले को और अधिक बढ़ाएगा। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी काबू पाने में सक्षम रहेंगे। बातचीत के माध्यम से आप अपना काम भी निकलवा लेंगे। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.