पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दिनभर धूप और छांव...। शाम में बूंदाबांदी...। शनिवार को धनबाद में मौसम का मिजाज बदलता रहा। सुबह आसमान में बादल थे। सुबह के 8 बजे के बाद बादल कम हुए और धूप निकल आई। हवाओं की रफ्तार अधिक रही। 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं बही। ठंडी हवाओं से सिहरन का एहसास हुआ। दिन चढ़ा तो बादल एकबार फिर आ गए। बादलों का आना-जाना लगा रहा।
धूप-छांव के बीच ठंड बरकरार रही। दिन के तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शाम में बादल अधिक ही सक्रिय हो गए। शहर के कई हिस्सों में बूंदाबांदी हुई। रात का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा।
आगे क्या- 7 से 10 फरवरी तक शुष्क रहेगा मौसम
माैसम केंद्र, रांची के अनुसार 7 से 10 फरवरी तक माैसम मुख्यत: शुष्क रहेगा। सुबह में काेहरा या धुंध और बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। गिरिडीह, बाेकाराे, काेडरमा, चतरा आदि राज्य के उत्तरी व मध्य जिलाें में रविवार काे कहीं-कहीं शीत लहर की संभावना है।
साइक्लोन बिहार में हुआ कमजोर
हिमालय के क्षेत्र में बना साइक्लाेन बिहार में कमजाेर पड़ चुका है और अब वह समाप्ति की ओर है।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.