पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सूर्य के मकर राशि में आने से 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर्व मनाया जााएगा। पंडित चक्रपाणि पाठक के अनुसार सूर्य सुबह करीब 8:20 बजे मकर राशि में प्रवेश कर जाएगा। इस दिन मकर संक्रांति का पुण्यकाल सूर्यास्त तक रहेगा। इस दिन सुबह करीब 7:15 बजे सूर्योदय होगा और शाम लगभग 5:50 बजे सूर्यास्त होगा। इस तरह संक्रांति का पुण्यकाल करीब 9 घंटे से ज्यादा का रहेगा। इस दौरान श्रद्धा अनुसार जरूरतमंद लोगों को दान दिया जा सकेगा। इस साल मकर संक्रांति पर 5 ग्रहों का विशेष योग भी बनेगा। पंडित चक्रपाणि पाठक के मुताबिक गुरुवार बृहस्पति देव का दिन है।
ज्योतिष ग्रंथों में इसे शुभ दिन माना जाता है। इसलिए इस दिन उत्तरायण होना यानी सूर्य का राशि बदलना बहुत शुभ होता है। यह संक्रांति गुरुवार को पड़ रही है। जिससे महंगाई कुछ कम होने के आसार है। जब सूर्य का राशि बदलता है ताे उस समय संक्रांति वाली कुंडली बनाई जाती है। जिससे अगले 30 दिनों का राजनैतिक, सामाजिक और आर्थिक भविष्यफल निकाला जा सकता है। इस बार सूर्य के राशि बदलते ही मकर राशि में सूर्य के साथ चंद्रमा, बुध, गुरु व शनि होने से पंचग्रही योग बनेगा।
सूर्योदय से पहले स्नान का मिलेगा शुभ फल... सेहत में होगा सुधार
मकर संक्रांति पर्व पर सूर्योदय से पहले उठकर नहाना चाहिए। इसके बाद उगते हुए सूरज को 3 बार जल चढ़ाकर प्रणाम करना चाहिए। सूर्य नमस्कार करें तो और भी अच्छा है। इसके बाद श्रद्धा अनुसार दान देने का संकल्प लें। फिर जरूरतमंद लोगों को कपड़े और खाने की चीजें दान करें। इस पर्व पर खासतौर से तिल और गुड़ दान करने की परंपरा है। इस बार संक्रांति का नाम मंद है। जो शेर पर सवार होकर वैश्य के घर प्रवेश कर रही है। इसका उपवाहन हाथी है। ये देव जाति की है। शरीर पर कस्तूरी का लेप, सफेद रंग के कपड़े पहने हुए, पुन्नागपुष्प की माला और हाथ में भुशुंडि शस्त्र लिए, सोने के बर्तन में भोजन करती हुई है।
पॉजिटिव- आप अपने व्यक्तिगत रिश्तों को मजबूत करने को ज्यादा महत्व देंगे। साथ ही, अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में कुछ परिवर्तन लाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ना और सेवा कार्य करना बहुत ही उचित निर्ण...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.