हीरापुर पार्क मार्केट निवासी प्रविना कुमारी ने पति व सास-ससुर पर 20 लाख रुपए दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आराेप लगाते हुए सदर थाने में केस दर्ज कराया है। इसमें उन्हाेंने बताया कि मधुबनी के अररिया संग्राम निवासी माधव कुमार झा से उनकी शादी 25 नवंबर 2013 काे हुई थी।
शादी के बाद पति दुबई चला गया। इधर, सास रेणु देवी और ससुर बिरेंद्र कुमार झा 20 लाख रुपए दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। पति से शिकायत की, ताे उसने मायके की जमीन बेच देने काे कहा। किसी तरह पति के पास पहुंची। वहां पति ने 5 माह तक बंधक बनाए रखा।
मायके में किसी से बात नहीं करने देता था। अपने गले पर चाकू रख हत्या के केस में फंसाने की धमकी देता था। किसी तरह अपने भाई की मदद से भारत लाैटी। ससुराल गई, ताे मारपीट कर निकाल दिया गया और धनबाद आए सास-ससुर ने माधव की दूसरी शादी कराने की धमकी दी। पुलिस के मुताबिक, प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
वर्ष 2019 में हुई थी शादी, दहेज में दिए थे ~9 लाख
प्रविना ने अपनी शिकायत में लिखा है कि शादी में पिता ने 9 लाख रुपए नकद और 4 लाख रुपए का सामान दिया था। प्रताड़ना के बाद मायके चली आई थी। वहां की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी, ताे 2017 में ससुराल गई। वहां लगातार प्रताड़ित हाेने के बाद वर्ष 2019 में दाेहा गई, पर वहां भी प्रताड़ना मिलने पर लाैट आई। मई में पति के आने की जानकारी मिलने पर ससुराल गई, ताे वहां से निकाल दिया गया। 13 नवंबर काे सास-सुसर धनबाद आए थे। पति के बारे में पूछने पर कहा कि अब उसकी दूसरी शादी कराएंगे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.