पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
हीरापुर जेसी मल्लिक रोड खाेखन तालाब के पास रहने वाली चंदना झा नामक महिला ने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। मृतका के ससुर भाेला झा रिटायर्ड स्वास्थ्यकर्मी हैं। वहीं पति अरविंद झा जमीन काराेबार से जुड़ा हुआ है। सुबह महिला बेडरूम में दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी हुई मिली। पास में एक कुर्सी रखी हुई थी। चंदना को लटकी देख परिजनों ने फंदे को काटकर नीचे उतारा और एसएनएमएमसीएच ले गए।
वहां चिकित्सकाें ने उसे मृत घाेषित कर दिया। सूचना पर सदर पुलिस माैके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली। परिजनाें ने पुलिस काे बताया कि किसी फांसी क्याें लगाई, इसकी काेई जानकारी नहीं है। किसी तरह का विवाद भी नहीं था। शुक्रवार काे चंदना का गाेल ब्लाडर में पथरी का ऑपरेशन हाेना था, जिस कारण वह डरी हुई थी। मृतका के भाई मिथिलेश झा ने सरायढेला पुलिस काे दिए बयान में कहा कि बहन की माैत की सूचना पर वे अस्पताल पहुंचे। घटना काे लेकर उन्हें बहन के ससुरालवालों पर किसी पर संदेह नहीं है।
आत्महत्या करने से पहले पूरी तरह नाॅर्मल थी चंदना
ससुरालवालों के मुताबिक रात आठ बजे चंदना ने अपने भाई मिथिलेश झा से बात की थी। वह पूरी तरह से नाॅर्मल थी। रात 12 बजे के बाद सभी खाना खाकर साेए हुए थे। रात में ही किसी वक्त उसने दूसरे बेडरूम में जाकर फांसी लगा ली। मृतका का बेटा ने बताया कि रात में मां अचानक उठकर कमरे से बाहर चली गई थी। पुलिस ने पाेस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया। मृतका के भाई-बहनाें के अाने पर शुक्रवार काे उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
पॉजिटिव- आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता अनुसार काम करें। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों की करियर संबंधी किसी समस्...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.