बेकारबांध क्षेत्र की 20 वर्षीय विवाहिता ने बाबूडीह के सोनू यादव के खिलाफ दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लेकमेल करने का केस सदर थाने में दर्ज कराया है। उन्हाेंने पुलिस काे बताया कि फरवरी में एक दिन साेनू जबरन घर में घुस आया और दुराचार किया। उसी दाैरान वीडियाे भी बना लिया। बाद में ब्लेकमेल कर वैवाहिक जीवन बर्बाद करने की धमकी देने लगा। पति के घर पर नहीं रहने पर वह डराकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। महिला का आरोप है कि उसके नाम पर जारी एक सिम कार्ड भी आराेपी ने रख लिया है।
पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। महिला का कहना है कि आराेपी की बात मानने से इनकार करने पर उसने अश्लील वीडियाे ससुरालवालाें काे भेज दिया। उसके बाद पति ने उन्हें छाेड़ दिया। तब से वह मायके में रह रही है। वहां भी आरोपी उसे धमकियां दे रहा है। महिला के मुताबिक, आरोपी पहले भी परेशान करता था। तब उसके खिलाफ महिला थाने में शिकायत की थी। 20 नवंबर 2021 काे आराेपी ने थाने में बांड भरा था कि अब वह परेशान नहीं करेगा। हालांकि, उसके तीन माह बाद ही घर में जबरन घुस कर दुराचार किया था।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.