पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
केंदुआ के बहुचर्चित प्रियंका मित्तल हत्याकांड के आरोपी 26 वर्षीय निशांत वर्मा ने बुधवार की देर रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह अपने कमरे में अकेला था। परिजन पहुंचे तो वह रस्सी के सहारे लटकता हुआ मिला। सूचना मिलने पर केंदुआडीह पुलिस मौके पर पहुंची। फंदे से उतार उसे एसएनएमएमसीएच भेजा, जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आत्महत्या का कारण परिजन स्पष्ट नही कर पा रहे है लेकिन काफी दिनों से वह मानसिक अवसाद में चल रहा था। निशांत वर्मा केंदुआ में 3 अगस्त 2015 में हुए प्रियंका मित्तल हत्या का आरोपी था। कॉलेज छात्रा प्रियंका अपने कमरे में खून से लथपथ मिली थी। शरीर पर 14 जगहों पर चाकू से वार किए गए थे। परिजनों ने निशांत पर हत्या करने का आरोप लगाया था। 18 अगस्त 2015 को वह पकड़ा गया गया था। 2 अगस्त 2018 को कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में उसे बरी कर दिया था।
शादी के बाद से अवसाद में था निशांत, होते थे झगड़े
बताया जा रहा है कि निशांत केंदुआ बाजार के रहने वाली एक युवती से शादी की थी। एक बच्ची भी है। हालांकि शादी के बाद से पति-पत्नी के बीच संबंध अच्छा नही था। आए दिन दोनों में झगड़ा होता था।
निशांत वर्मा ने फांसी लगाई। एसएनएमएमसीएच में चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नही है।
-विनोद उरांव, केंदुआडीह थानेदार
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति पूर्णतः अनुकूल है। बातचीत के माध्यम से आप अपने काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। अपनी किसी कमजोरी पर भी उसे हासिल करने में सक्षम रहेंगे। मित्रों का साथ और सहयोग आपकी हिम्मत और...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.